Gorakhpur News: आज से गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, पीएम आवास की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 21 नवंबर से गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे.

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं. इस दौरान सीएम मानबेला में आयोजित पीएम आवास योजना का लोकार्पण करेंगे. सोमवार को सीएम योगी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

पीएम आवास का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को करीब शाम पांच बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे. सीएम यहां मानबेला के लिए रवाना होंगे, जहां गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाए गए पीएम आवास का लोकार्पण करेंगे.

जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम आवास के लोकार्पण के बाद सीएम करीब 1400 लोगों को आवाज का कब्जा प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे. इसके बाद सीएम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. संबोधन के बाद वनटांगिया लोगों के साथ बातचीत कर उनकी समस्या सुनेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >