UP Breaking News Live: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा: अखिलेश यादव

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
8:40 PM. 3 Feb 24 3:10 PM. 3 Feb

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के मामले में बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है.

8:40 PM. 3 Feb 24 3:10 PM. 3 Feb

आईआईएम के गुरुजी अपर जिलाधिकारियों को सिखाएंगे आपदा प्रबंधन के गुर

यूपी के सभी जिलों के अपर जिलाधिकारियों (एडीएम) को महामारी, बाढ़, सूखा, अतिवृष्टि, वज्रपात जैसी आपदाओं से निपटने और इसके उचित प्रबंधन में निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है. यह शिविर तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलाें के 25-25 एडीएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा. शिविर में जलवायु परिवर्तन, संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र के आईआईएम समेत विभिन्न प्रमुख संस्थानाें के एक्सपर्ट प्रशिक्षण देंगे. पहले चरण में आईआईएम लखनऊ में 6 और 7 फरवरी को शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 25 एडीएम प्रतिभाग करेंगे.

8:40 PM. 3 Feb 24 3:10 PM. 3 Feb

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय पर सीएम योगी ने जताई खुशी, दी बधाई

भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की है. इस निर्णय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष जताया है और इसको उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला करार दिया है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा किए गए प्रयास सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

8:40 PM. 3 Feb 24 3:10 PM. 3 Feb

गोंडा में बैंक लुटेरे से मुठभेड़, लूट की पूरी रकम बरामद

गोंडा (भाषा): गोंडा जिले में पुलिस ने बैंक लूटने के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों बाद एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की पूरी धनराशि आठ लाख 54 हजार रुपए बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंत नगर मोहल्ले में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा के खजांची को शुक्रवार को धारदार हथियार से डराकर बैंक से आठ लाख 54 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया था.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पांच दलों का गठन कर पूरे जिले में आरोपी की तलाश शुरू की. मोकलपुर रोड पर शुक्रवार रात पुलिस जांच के दौरान मोटर साइकिल सवार राकेश गुप्ता को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल, धारदार हथियार (हसिया) और बैंक से लूटे गए आठ लाख 54 हजार रुपये बरामद किए गए हैं . आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

8:40 PM. 3 Feb 24 3:10 PM. 3 Feb

बदायूं में महिला जज का फंदे से लटकता मिला शव

बदायूं में महिला जज ज्योत्सना राय का फंदे से लटकता शव मिला है. इस सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. सबसे पहले आवास के कर्मचारियों ने उनका शव देखा. जज के पास सुसाइड नोट भी मिला है. वो जूनियर डिवीजन मुंसिफ मजिस्टट्रेट थीं. मौके पर डीएम-एसएसपी भी पहुंच गए थे.

8:40 PM. 3 Feb 24 3:10 PM. 3 Feb

यूपी के हज यात्रियों को 12 फरवरी तक देना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट

यूपी से हजयात्रा के लिए 19 हजार लोगों ने आवेदन किया है. उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी ने इन सभी यात्रियों को 12 फरवरी तक अपने मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने के निर्देश दिए हैं. कमेटी ने सभी डीएम को इसके संबंध में पत्र भेज दिया है. मेडिकल सर्टिफिकेट सरकारी एलोपैथी चिकित्सक का मान्य होगा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit yadav

UP Head (Asst. Editor)
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >