UP Board Result 2023 Big Update: आज जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, इन स्टेप्स से कर सकेंगे अपना परिणाम

UP Board Result 2023 Big Update: यूपी बोर्ड रिजल्ट आज 25 अप्रैल 2023 को दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा. यूपी बोर्ड रिजल्ट कब तक जारी किए जा सकते हैं, इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट नीचे उपलब्ध कराई जा रही है.

UP Board Result 2023 Big Update: यूपी बोर्ड (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यूपी बोर्ड रिजल्ट आज 25 अप्रैल 2023 को दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा. यूपी बोर्ड रिजल्ट कब तक जारी किए जा सकते हैं, इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट नीचे उपलब्ध कराई जा रही है.

UP Board Result 2023 LIVE: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट?

छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट के लिए अपने स्कूल जाना होगा. जहां प्रधानाचार्य के सत्यापन और हस्ताक्षर के बाद स्कूल टीचर छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट व सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं. छात्रों को इस मार्कशीट को संभाल कर रखना जरूरी है. क्योंकि इसके खो जाने पर एक लंबी प्रक्रिया के बाद इसे फिर पाया जाता है.

Up Board Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

upmspresults.up.nic.in

results.upmsp.edu.in

UP Board Result 2023: जानिए कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?

स्टेप 1: सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट ओपन करें.

स्टेप 2: होम पेज पर, ‘UP Board 10th Result 2023’ या ‘UP Board 12th Result 2023’ लिंक पर क्लिक कें.

स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.

स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.

स्टेप 5: छात्र, रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

Up Board Result 2023: मार्कशीट डाउनलोड कैसे डाउनलोड करें

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 के जारी किए जाने के बाद यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं को लेकर मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in को विजिट कर सकते हैं. छात्रों के पास उनका रजिस्ट्रेशन नंबर , रोल कोड भी होना जरूरी है

Up Board Result 2023: पिछले साल कब आया रिजल्ट

पिछले साल, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपीएमएसपी का परिणाम 18 जून को घोषित किया गया था. क्योंकि कोविड-19 के कारण शैक्षणिक सत्र में देरी हुई थी, इसलिए 2021 और 2020 में भी परिणाम जून और जुलाई में जारी किया गया था.

Up Board Result 2023: इतने स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए इस साल 31,26,789 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है. इसमें रेगुलर स्टूडेंट्स की संख्या 31,16,487 और प्राइवेट की 10,302 रही. अब बोर्ड जल्द ही सभी स्टूडेंट्स के नतीजे वेबसाइट पर जारी करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >