UP 12th Board Topper List: जारी हुए कक्षा 12वीं के यूपी बोर्ड रिजल्ट, यहां देखें टॉपरों की लिस्ट

UP 12th Board Topper List: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in और upmspresults.up.nic.in पर से देखा जा सकता है. हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं यूपी बोर्ड दसवीं का परीक्षा के टॉपरों की लिस्ट

UP 12th Board Topper List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा आज कर दी गई है. up board result को आज जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी यूपी बोर्ड के नतीजे जारी कर चुके हैं. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in और upmspresults.up.nic.in पर से देखा जा सकता है. हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं यूपी बोर्ड दसवीं का परीक्षा के टॉपरों की लिस्ट

यहां देखें टॉपरों की लिस्ट

1) शुभ छापरा (प्रथम स्थान) (महोबा) (489/500) (97.80%) (सरस्वती विद्या मंदिर, इंटर कॉलेज, चरखारी)

2) सौरभ गंगवार(द्वितीय स्थान) (पीलीभीत) (486/500) (97.20%) ( एस वी एम आई सी पीलीभीत)

3) अनामिका (द्वितीय स्थान) (इटावा) (486/500) (97.20%) (सी एच एस सिंह आई सी जसवंत नगर इटावा)

4) प्रियांशु उपाध्याय (तृतीया स्थान) (फतेहपुर) (485/500) (97.67%) (एसबीएमआईसी रघुवंशपुरम, फतेहपुर)

5) खुशी (तृतीया स्थान) (फतेहपुर) (485/500) (97.67%) ( एस पी आर आई सी बंसी सिद्धार्थ नगर)

यूपी बोर्ड 12वीं मार्कशीट में होगी ये जानकारी

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि यूपी बोर्ड मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबक, माता-पिता का नाम, मार्क्स, ग्रेड और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य जरूरी जानकारी दी होगी.

27 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड 12वीं यानी इंटर परीक्षा का आयोजन इस साल 16 फरवरी से 4 मार्च तक किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 27,69,258 स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. जिनका रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है.

UP Board Result : परीक्षा में उम्मीद से कम नंबर मिले तो क्या?

यूपी बोर्ड के छात्रों को परीक्षा में मिले नंबर उम्मीद से कम लगते हैं, तो छात्र कॉपियों की फिर से री-चेकिंग करा सकते हैं। इसके बाद फिर नए तरीके से उनकी कॉपी चेक की जाती है.

यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें 

1.सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.

2.होमपेज पर UP Board 10th, 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.

3.अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर को दर्ज करें.

4.इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

5.आपका UP Board Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

6.अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >