संदेशखाली हिंसा को लेकर स्मृति ईरानी ने ममता सरकार को घेरा कहा, आखिर बंगाल में महिलाओं क्यों नहीं सुरक्षित

संदेशखाली में धारा 144 लगाई गई है ताकि महिलाएं अपनी आपबीती न बता सकें. उन्होंने ममता बनर्जी से पूछा कि शेख शाहजहां कहां है ? ममता बनर्जी को जवाब देना चाहिए. राज्यपाल बोस ने भी संदेशखाली का दौरा किया है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने टीएमसी सरकार पर संदेशखाली हिंसा को लेकर गंभीर आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तृणमूल के गुंडे लड़कियों का अपहरण कर रहे हैं और उन पर अत्याचार किया जा रहा है. ममता बनर्जी खुद महिला मुख्यमंत्री हाेने के बावजूद आखिर चुप क्यों है. शेख शाहजहां कहां है उसे ममता सरकार गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है. गौरतलब है कि संदेशखाली में पिछले कई दिनों से अशांत है. राज्यपाल बोस ने भी संदेशखाली का दौरा किया है.

आखिर शेख शाहजहां को क्यों नहीं किया जा रहा गिरफ्तार

संदेशखाली में धारा 144 लगाई गई है ताकि महिलाएं अपनी आपबीती न बता सकें. उन्होंने ममता बनर्जी से पूछा कि शेख शाहजहां कहां है ? ममता बनर्जी को जवाब देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि संदेशखाली में बंगाली हिंदू महिलाओं पर हमला किया जा रहा है. क्या हम मूक दर्शक बने रह सकते हैं ? भाजपा नेताओं को विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जो लोग आवाज उठाते है उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है.

संदेशखाली की घटनाओं ने मेरी अंतरात्मा को हिला दिया: राज्यपाल बोस

श्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को अशांत संदेशखाली क्षेत्र का दौरा किया और कहा कि वह वहां के घटनाक्रम को देखकर स्तब्ध हैं. इलाके में महिलाएं पिछले कुछ दिन से प्रदर्शन कर रही हैं और उनका आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों ने उनका यौन उत्पीड़न किया. राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी कलाई पर राखी बांधने वाली सताई हुई महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह मदद की जाएगी. बोस ने संवाददाताओं से कहा, मैंने जो देखा वो भयावह, स्तब्ध करने वाला और मेरी अंतरात्मा को हिला देने वाला था.मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि पर यह सब हुआ.

Also Read: WB :बकाया फंड चुकाने की मांग को लेकर महिलाओं ने संदेशखाली जाते समय राज्यपाल की गाड़ी के सामने किया प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >