Noida News: नोएडा में अलाव तापने के दौरान हादसा, दो बच्चों की झुलसने से मौत, तीसरा गंभीर

घटना फेज-2 थाना क्षेत्र के गेझा गांव में सामने आई. यह दिल दहलाने वाली घटना गुरुवार शाम 6.30 बजे हुई. इस घटना के बाद बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए आग ताप रहे तीन बच्चे झुलस गए, जिसमें दो मासूमों की मौत हो गई. तीसरे बच्चे की हालत नाजुक है. घटना फेज-2 थाना क्षेत्र के गेझा गांव में सामने आई. यह दिल दहलाने वाली घटना गुरुवार शाम 6.30 बजे हुई. इस घटना के बाद बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. दूसरी तरफ पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है.

फेज-2 थाना क्षेत्र के गेझा गांव निवासी शेर सिंह के घर में अलाव तापने के दौरान हादसा हुआ. पुलिस का कहना है कि शेर सिंह की पोती प्राची (2), किराएदार रेखा की बेटी यशु (6) और बेटा दिव्यांश (8) गुरुवार को घर में आग ताप रहे थे.

तीनों बच्चों ने ऊनी कपड़े पहन रखे थे. इसी दौरान तीनों आग की चपेट में आ गए. बच्चों की चीख सुनकर लोग दौड़े तब तक दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें दो की मौत हो गई है. तीसरे की हालत गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >