ShahRukh Khan: यूजर ने पूछा- एक महीने में कितना कमा लेते हैं शाहरुख खान? 'बादशाह' ने बताई अपनी असली कमाई

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. शाहरुख की फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है. इस बीच किंग खान ने ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा, जिसमें यूजर्स ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (ShahRukh Khan) इन दिनों ‘पठान’ को लेकर लाइमलाइट में है. फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच किंग खान ने ट्विटर पर फैंस के लिए #AskSRK सेशन रखा. इस दौरान एक्टर से उनके चाहने वालों ने कई सवाल पूछे, जिसका जवाब उन्होंने दिल खोल कर दिया. एक यूजर ने उनसे पूछा कि आप महीने में कितना कमा लेते है. चलिए आपको बताते है इसका जवाब उन्होंने क्या दिया.

शाहरुख खान से यूजर ने पूछा मजेदार सवाल

शाहरुख खान ने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा. इसमें एक यूजर ने बोला- एक महीने में कितना कमा लेते है? इसपर किंग खान ने जो जबाब दिया, वो जानकर आप खुश हो जाएंगे. एक्टर ने कहा, प्यार बेशुमार कमाता हूं…हर दिन. एक अन्य ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा, ‘खान साहब आपकी फैमिली कश्मीर से है ना, फिर खान क्यों लगाते हैं आप नाम के साथ?’ इसके जवाब में उन्होंने लिखा, ‘पूरी दुनिया मेरी फैमिली है. फैमिली के नाम से नाम होता है. काम से नाम होता है. छोटी बातों में मत पड़ो प्लीज.’

https://twitter.com/iamsrk/status/1610577269713690631
ट्रोलर की बोलती बन्द की किंग खान ने

एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख खान को ट्रोल करने की कोशिश की. उसने लिखा, पठान डिजास्टर है. रिटायरमेंट लेलो. इसपर एक्टर ने बड़े शानदार तरीके से जवाब देकर ट्रोलर को चुप करा दिया. उन्होंने लिखा, “बेटा बड़ो से ऐसे बात नहीं करते. एक यूजर ने एक्टर से पूछा, ‘जब प्यार एक बार होता है. शादी एक बार होती है, तो फिर एग्जाम बार-बार क्यों होते हैं?’ एक्टर कहते है, ‘जिन चीजों में मजा नहीं आता. वो बार-बार होती हैं.’


प्रसून जोशी ने कही थी ये बात

हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने ‘पठान’ के निर्माताओं को फिल्म में गाने समेत कुछ बदलाव करने की सलाह दी है. सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा, “पठान सीबीएफसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच प्रक्रिया से गुजरे. समिति ने निर्माताओं को फिल्म में गाने सहित सुझाए गए बदलावों को लागू करने और थियेटर रिलीज से पहले रिवाइज्ड कॉपी जमा करने के लिए निर्देशित किया है.” बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान’ जनवरी 2023 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है.

Also Read: Pathaan: पाकिस्तानी गाने की नकल है बेशर्म रंग? सिंगर सज्जाद अली ने वीडियो शेयर कर इशारों में कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >