खड़गपुर में भाजपा नेता ने आदिवासी महिला को डायन बताकर पीटा, गर्म छड़ से दागा

tribal woman beaten up and fired with hot rods by bjp leader in kharagpur district of west bengal : झारखंड (Jharkhand) की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम (Jhargram) के सांकराइल (Senkarail) थाना अंतर्गत भालकीशोल बागमारी इलाके में एक अधेड़ महिला को डायन बताकर जमकर पीटने और गर्म लोहे की छड़ से उसके गुप्तांग को दागने का मामला प्रकाश में आया है.

खड़गपुर : झारखंड की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के सांकराइल थाना अंतर्गत भालकीशोल बागमारी इलाके में एक अधेड़ महिला को डायन बताकर जमकर पीटने और गर्म लोहे की छड़ से उसके गुप्तांग को दागने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.

इस जघन्य कांड का मुख्य आरोपी एक भाजपा नेता बताया जाता है. उसका नाम रवींद्र हांसदा है. रवींद्र खुदमराई अंचल कमेटी का नेता है. आरोप है कि रवींद्र हांसदा अपने गुर्गों के साथ महिला के घर पहुंचा और उसे डायन करार देकर घर से घसीटते हुए बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया.

महिला की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद लोहे के छड़ को गर्म करके महिला के शरीर में कई जगह पर दागा. इससे भी रमेश का दिल नहीं भरा, तो उसने महिला के गुप्तांग को गर्म सलाख से दागा और वहां से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया.

स्थानीय लोगों ने ही थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने घटना से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी और भाजपा नेता रवींद्र हांसदा अपने गुर्गों के साथ फरार है. पुलिस सभी की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >