T20 World Cup: कल से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप, 23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है. 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान मेलबर्न का प्रतिष्ठित ग्राउंड पर भिड़ेगी. वहीं वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को होगा. यहां देखें पूरा शेड्यूल.

ICC T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल (T20 World Cup Full Schedule) जारी कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 इस बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है. एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 23 अक्टूबर को होगा.

23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान होंगे आमने-सामने

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 शेड्यूल के मुताबिक वर्ल्ड कप का पहला मैच 16 अक्टूबर से शुरू होगा. इसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी. भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. सुपर 12 के लिए दो ग्रुप में बंटी हैं टीमें: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर 12 मुकाबले के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप एक में अभी इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को रखा गया है. जबकि ग्रुप दो में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका शामिल हैं.


Also Read: Ind Vs SL Women’s T20 Highlights: भारत ने 8 विकेट से जीता मैच, 7वीं बार बनीं चैंपियन
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मुकाबले

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ मेलबर्न में खेलेगा. इसके बाद 27 अक्टूबर को भारत ग्रुप ए रनर अप से सिडनी में भिड़ेगा. 30 अक्टूबर को पर्थ में भारत साउथ अफ्रीका से मुकाबला करेगा. 2 नवंबर को एडिलेड में भारत का बांग्लादेश से मुकाबला होगा.

इन ग्राउंड्स में होंगे मैच

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 मैच (ICC T20 World Cup 2022 Schedule) 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. मैच में टीमों के बीच मुकाबले एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी के मैदानों में होंगे. फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को होगा.

Also Read: T20 World Cup 2022: ‘पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग XI तैयार’, कप्तान रोहित शर्मा दी बड़ी अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >