Tokyo Olympics Day 6: बैडमिंटन, तीरंदाजी में भारत ने पदक की ओर बढ़ाया कदम, बॉक्सिंग में मैरी कॉम का सफर समाप्त

Tokyo Olympics 2020 : भारत के लिए ओलंपिक में आज का दिन शानदार रहा है. पुरुष हॉकी टीम ने जीत के साथ दिन की शुरुआत की. तीरंदाजी में स्टार आर्चर अतनु दास क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं. जबकि पीवी सिंधू भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं. ओलंपिक के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…

Live Updates
10:39 PM. 29 Jul 21 5:09 PM. 29 Jul

तैराकी में साजन प्रकाश सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने से चूके

तैराकी में भारत को झटका लगा है. साजन प्रकाश 100 मिटर बटरफलाइ में सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गये हैं. साजन प्रकाश अपने पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे नहीं छोड़ पाये. साजन ने 53.45 सेकंड में पूरा किया.

10:39 PM. 29 Jul 21 5:09 PM. 29 Jul

बॉक्सिंग में मैरीकॉम कोलंबिया की बॉक्सर से हारकर ओलंपिक से बाहर

बॉक्सिंग में महिलाओं के 51 किग्रा के अंतिम 16 में मैरीकॉक कोलंबिया की बॉक्सर वालेंसिया से हारकर बाहर हो गयी हैं. मैरीकॉम को वालेंसिया ने 3-2 से हराया.

7:53 PM. 29 Jul 21 2:23 PM. 29 Jul

एथलेटिक्स में भारत के अभियान का आगाज करेंगे दुतीचंद और साबले

ओलिंपिक भारतीय एथलेटिक्स दल शुक्रवार को तोक्यो में अपने अभियान का आगाज करेगा जबकि पदक उम्मीद भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चार अगस्त को चुनौती पेश करेंगे. भारत के 26 सदस्यीय दल में से सिर्फ चोपड़ा ही तोक्यो आने से पहले यूरोप में अभ्यास कर सके. उन्होंने ओलंपिक से पहले तीन ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले लेकिन पहले दो में स्थानीय खिलाड़ी ही भाग ले रहे थे.

7:53 PM. 29 Jul 21 2:23 PM. 29 Jul

मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल में 5वें स्थान पर

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता की महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन (प्रिसीजन) में 5वें स्थान पर हैं. भारत की ही शूटर राही सरनोबत 25वें स्थान पर हैं.

4:22 PM. 29 Jul 21 10:52 AM. 29 Jul

बॉक्सर सतीश कुमार ने जीता मैच 

भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार जमैका के ब्राउन रिकॉर्डो को हरा दिया है. राउंड ऑफ 16 के इस मैच को भारतीय मुक्केबाज ने 4-1 से आसानी से अपने नाम किया.

4:22 PM. 29 Jul 21 10:52 AM. 29 Jul

अतनु दास ने किया कमाल 

कोरिया के हो जिनहेक और अतनु दास के बीच हुए रोमांचक मुकाबलें में भारतीय खिलाड़ी ने बाजी मारी. भारत के स्टार खिलाड़ी ने कोरिया के खिलाड़ी को 6-5 से मात दी. इस मुकाबले में तीन सेट टाई रहा था.

मुख्य बातें

Tokyo Olympics 2020 : भारत के लिए ओलंपिक में आज का दिन शानदार रहा है. पुरुष हॉकी टीम ने जीत के साथ दिन की शुरुआत की. तीरंदाजी में स्टार आर्चर अतनु दास क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं. जबकि पीवी सिंधू भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं. ओलंपिक के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >