टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics 2020) में शनिवार को भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीत कर इतिहास रचने वाले नीरड चोपड़ा (Neeraj Chopra) आज देश लौट रहे हैं. नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंका एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक दिलाया है. ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पर देश का हर व्यक्ति गर्व कर रहा है. ओलंपिक में भारत का सीना चौड़ा करने वाले नीरज चोपड़ा के जीवनी पर अब फिल्म बनने की बात भी चलने लगी है. लेकिन नीरज नहीं चाहते कि उन पर कोई फिल्म बने.
https://www.instagram.com/p/CNpYU_zlLcn/
बता दें कि बॉलीवुड में बायोपिक पर फिल्में पिछले कई सालों से बन रही है. अब नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बाद ही सोशल मीडिया पर ये कहा जाने लगा कि उनकी बायोपिक के लिए कई सितारे तैयारी करने लगे होंगे. यहीं सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ट्वीट वायरल हो रहे हैं कि अक्षय कुमार ने नीरज की बायोपिक के राइट्स खरीद लिए हैं. फिलहाल अक्षय कुमार ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट दिया है. ये सिर्फ फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर रहे हैं. इस बीच नीरज ने अपनी बायोपिक को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Also Read: दिल्ली में ‘गोल्डन ब्वॉय’ के जोरदार स्वागत की तैयारी! आज वतन वापसी करेंगे भारत के लाल नीरज चोपड़ा
भारत के गोल्डन बॉय ने बताया कि उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनने को लेकर वह क्या सोचते हैं. नीरज चोपड़ा से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं बायोपिक के बारे में नहीं जानता. मैं अपने खेल पर ध्यान देना चाहता हूं. जब खेलना छोड़ दूंगा तब यब सब सही रहेगा. तब उनके पास नई कहानी होगी. बता दें कि नीरज का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा था जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे थे कि अगर उनपर फिल्म बनती है तो वो चाहते हैं कि उनका रोल रणदीप हुड्डा करे.
बता दें कि नीरज पर हरियाणा से है. वहीं नीरज चोपड़ा इंस्टाग्राम पर कुछ चुनिंदा लोगों को ही फॉलो करते हैं. उनके इंस्टा अकाउंट को देखें तो वह पीएम नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार और रणदीप हुड्डा जैसे सेलेब्स को फॉलो करते हैं. लेकिन नीरज चोपड़ा किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को फॉलो नहीं करते हैं.
