WB News : ज्योतिप्रिय मल्लिक की गिरफ्तारी के विरोध में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

इधर, तृणमूल नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि किसी की गिरफ्तारी से यह साबित नहीं होता कि वह दोषी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक रूप से तृणमूल से लड़ाई कर पाने में विफल है, इसलिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है.

पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष ने अपने कैबिनेट सहयोगी ज्योतिप्रिय मल्लिक की कथित राशन घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा शाखा ने रैली का नेतृत्व किया. ज्योतिप्रिय मल्लिक को मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने पांच नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है. शुक्रवार को अदालत कक्ष में बेहोश होकर गिरने के बाद न्यायाधीश के आदेश पर उनका एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

अभिषेक बनर्जी  के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को विफल करने का प्रयास

रथिन घोष ने दावा किया है कि मनरेगा की लंबित धनराशि जारी करने की मांग को लेकर हमारे नेता अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को विफल करने के लिए ईडी और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी की जा रही है. जांच एजेंसी ने राज्य के वन मंत्री मल्लिक को कथित राशन वितरण घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया था. तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के सैकड़ों सदस्यों के विरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए घोष ने कहा कि छापेमारी और गिरफ्तारियां लोगों के बकाये के लिए आंदोलन को नहीं रोक पाएंगी.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : कैसे हैं मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ? ईडी अधिकारी पता लगाने पहुंचे अस्पताल
किसी की गिरफ्तारी से यह साबित नहीं होता कि वह दोषी है 

इधर, तृणमूल नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि किसी की गिरफ्तारी से यह साबित नहीं होता कि वह दोषी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक रूप से तृणमूल से लड़ाई कर पाने में विफल है, इसलिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है. तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने उपरोक्त मामले पर कहा कि इस तरह की ‘धमकी’ अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी को डरा नहीं सकती. मंत्री मल्लिक की गिरफ्तारी के बारे पूछे जाने पर राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री रथिन घोष ने कहा कि जांच अभी जारी है, इसलिए मैं अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकता. जांच पूरी होने दीजिये.

Also Read: West Bengal : दुर्गापूजा की लड़ाई में ममता बनाम राज्यपाल, बोस ने की ‘दुर्गाभारत’ सम्मान की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >