ओडिशा के कालाहांडी में तीन माओवादी ढेर, एक पुलिस अधिकारी घायल

ओडिशा के कालाहांडी जिले के तपरंगा जंगल के अंदर सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी के घायल हो गए हैं.

Naxal News: ओडिशा के कालाहांडी जिले में सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक जिले के तपरंगा जंगल के अंदर सुरक्षा बलों ने तीनों माओवादियों को मार गिराया. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की खबर है.

वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी

घटना की जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार सुबह उस वक्त हुई, जब इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया जा रहा था. डीजीपी सुनील के. बंसल ने बताया कि तीनों माओवादियों को मार गिराया गया है और डीएसपी रैंक का एक अधिकारी गोलीबारी में घायल हुआ है.

तलाश अभियान अब भी जारी

डीजीपी ने बताया कि घायल पुलिस अधिकारी को बोलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है.

Also Read: Naxal News: 10 लाख के इनामी अमरजीत यादव समेत झारखंड-बिहार के 5 शीर्ष नक्सलियों ने रांची में किया सरेंडर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >