कोरोना के फिर तीन मरीजों ने जीती जंग, तीन पहले हो चुके हैं डिस्चार्ज

नालंदा जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार ईलाज चल रहा है. धीरे धीरे पॉजिटिव मरीजों की स्थिति में सुधार भी होने लगा है. रविवार को शहर के तीन लोग ठीक हो गये हैं. सिविल सर्जन डॉ. राम सिंह ने बताया कि दुबारा इन सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. इससे पहले भी तीन मरीज ठीक हो गये हैं.

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार ईलाज चल रहा है. धीरे धीरे पॉजिटिव मरीजों की स्थिति में सुधार भी होने लगा है. रविवार को शहर के तीन लोग ठीक हो गये हैं. सिविल सर्जन डॉ. राम सिंह ने बताया कि दुबारा इन सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. इससे पहले भी तीन मरीज ठीक हो गये हैं. रविवार को सदर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मो जहांगीर आलम की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया. इसके अलावे दुबई से बिहाशरीफ के खासगंज मोहल्ले अपने घर में लौटे कोरोना पॉजिटिव हुए युवक मो. महताब की पत्नी सलमा परवीण एवं महताब का भगिना मो.

कैफ भी कोरोना की जंग जीत चुका है. इन तीनों को रविवार को पटना अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. बता दें कि नालंदा जिले में अबतक कुल 34 कोरोना पॉजिटिव के मामले आ चुके हैं. अस्थावां के 55 लोगों की सैंपल जांच में 35 निगेटिव : अस्थावां ( नालंदा). अस्थावां रेफरल अस्पताल के एक एंबुलेंस चालक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनके परिवार व गांव एवं अस्पताल के कुल 55 कर्मियों का सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए पटना भेजा गया है.

इसमें से 35 का जांच रिपोर्ट रविवार को मिला है जिसमें यह सभी निगेटिव पाये गये हैं. शेष 17 लोगों की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है. इधर, एंबुलेंस चालक के पॉजिटिव होने के बाद अस्थावां रेफरल अस्पताल, चालक के गांव एवं इसके किराये के मकान को शनिवार को ही पूरी तरह से सील किया जा चुका है.

अस्थावां सीओ सुनील कुमार ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी की जा रही है. इस पॉजिटिव युवक के संपर्क में रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. अस्थावां में पहली बार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अस्थावां बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है. लोग बहुत जरूरी रहने पर ही घरों से निकल पा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >