The Kerala Story: 9वें दिन द केरल स्टोरी हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल, विद्युत जामवाल की IB 71 का निकला दम

सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी ने कमाल कर रखा है. मूवी की चर्चा हर जगह हो रही है. इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी अहम किरदार में है. नौवें दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है.

The Kerala Story: एक्ट्रेस अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी स्टारर मूवी द केरल स्टोरी की चर्चा हर जगह हो रही है. एक तरफ फिल्म की तारीफ हो रही है तो दूसरी तरफ कई राज्यों ने इसे बैन कर दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदशर्न कर रही है. मूवी ने लंबी छलांग मारी है और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. वहीं, विद्युत जामवाल और अनुपम खेर की मूवी आईबी 71 ने दूसरे दिन ढाई करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

द केरल स्टोरी हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल

सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी ने कमाल कर रखा है. मूवी सुर्खियों में छाया हुआ है. दूसरे शनिवार को 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो 9वें दिन करीब इसने 17.50 -18 करोड़ रुपये की कमाई की. पठान के बाद यह साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. टोटल कमाई की बात करें तो अबतक इसने 107 करोड़ रुपये कमा लिए है.

द केरल स्टोरी का कलेक्शन

  • पहला दिन – 6.75 करोड़ रुपये

  • दूसरा दिन – 11 करोड़ रुपये

  • तीसरा दिन – 16 करोड़ रुपये

  • चौथा दिन – 10.25 करोड़ रुपये

  • दिन 5 – 11 करोड़ रु

  • छठा दिन – 11.75 करोड़ रुपये

  • दिन 7 – 11.50 करोड़ रु

  • दिन 8 – 11.50 करोड़ रुपये

  • दिन 9 – 17.50 – 18 करोड़ रुपये

विद्युत जामवाल की IB 71 का निकला दम

विद्युत जामवाल, अनुपम खेर, दलीप ताहिल और विशाल जेठवा की फिल्म आईबी 71 रिलीज हो गई है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.67 रुपये का बिजनेस किया. जबकि दूसरे दिन मूवी ने 2.50 का कलेक्शन किया. हालांकि ये शुरूआती आकड़े है, इसमें थोड़ा फेर-बदल हो सकता है. IB 71 का निर्देशन संकल्प रेड्डी ने किया है, जिन्होंने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म गाजी में तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था, जिसे 2017 में द गाजी अटैक के रूप में हिंदी में रिलीज किया गया था.

Also Read: Adipurush के लिए प्रभास ने वसूली इतनी तगड़ी फीस, रकम सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग, जानें सैफ- कृति को कितना मिला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >