The Family Man 3: मनोज वाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 3' को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- जब तक सीरीज नहीं...

The Family Man 3: द फैमिली मैन 3 सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब एक्टर मनोज बाजपेयी ने शूटिंग शेड्यूल के बारे में खुलकर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि जब तक हम नहीं आ जाते तब तक क्राइम सीरीज का मजा लीजिये.

The Family Man 3: द फैमिली मैन, अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब शो में से एक है. क्राइम ड्रामा ने बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित किया है, अब जल्द ही सीजन 3 आने वाला है, फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक बार फिर शो के तीसरे चैप्टर की चर्चा है. हेडलाइनर मनोज बाजपेयी, जो राज और डीके सीरीज में दो जिंदगियों की बाजीगरी करते हैं, ने नए सीजन की शूटिंग का संकेत दिया.

द फैमिली मैन 3 को लेकर बड़ा अपडेट

हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने New18 द्वारा राइजिंग इंडिया समिट में भाग लिया. जहां उन्होंने द फैमिली मैन 3 के बारे में बात की. अभिनेता से सीजन 3 की संभावना पर सवाल किया गया और उन्होंने कुछ जानकारी दी. अपनी खुद की शैली की नकल करते हुए, अभिनेता ने कहा, ”आज ही सुबह एक चिड़िया उड़ते हुए मेरी खिड़की पर बैठी और हमने कहा, शायद शूटिंग इस साल के अंत में कर सकते हैं हमलोग और अगर पैसे बचने के बाद सब सही हो गया, तो शायद कर ही लेंगे.”

https://www.instagram.com/reel/CoWvnRrAtF1/
काफी लोकप्रिय हुआ था द फैमिली मैन

फैमिली मैन सीजन 2 का प्रीमियर 2021 में हुआ था और तब से प्रशंसक सीजन 3 को लेकर उत्सुक हैं. सीरीज में, मनोज बाजपेयी एक जासूस और अच्छे पिता और पति होने के दोहरे जीवन के बीच संघर्ष करते हैं. पहले सीजन में उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जबकि दूसरे सीजन में, दक्षिण अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निभाई गई एक विद्रोही के साथ लड़ाई हुई. अमेज़ॅन प्राइम वीडियो सीरीज के दूसरे अध्याय के समाप्त होते ही यह संकेत दिया गया कि तीसरे पार्ट में COVID-19 महामारी की अवधारणा और वे इससे कैसे निपटेंगे, देखेंगे. वर्कफ्रंट की बात करें तो, मनोज बाजपेयी को आखिरी बार शर्मिला टैगोर के साथ फिल्म गुलमोहर में देखा गया था. इस बीच, द फैमिली मैन 3 के अलावा उनके पास डिस्पैच और जोराम पाइपलाइन में हैं.

Also Read: अजय देवगन को तलाक देना चाहती थीं काजोल, इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने की कगार पर पहुंच गया था घर, जानें किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >