Honda City समेत इन 5 कारों का इंजन है सबसे भरोसेमंद, खरीदने से पहले जान लें खासियत

कार खरीदने से पहले हम बहुत सी बातों का ध्यान रखते हैं, मगर इन सब में जो बात जिसे हमें हमेशा ध्यान में रखना चाहिए वो है कार का इंजन. इंजन ही वो माध्यम है जिस पर सबकुछ निर्भर करता है, आज हम आपको भारत में बिकने वाली 5 ऐसी कारों के बारें में बताएंगे जिसमें मौजूद है सबसे भरोसेमंद इंजन.

Maruti Suzuki Brezza K15C Engine

Maruti Suzuki Brezza में K15C इंजन है, जो Maruti Suzuki की K-Series इंजन श्रृंखला का नवीनतम सदस्य है. यह इंजन 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 103 हॉर्सपावर और 138 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है.

Also Read: Xiaomi SU7 Electric Car स्टोर्स पर आने लगी नजर, 800Km की रेंज वाली इस कार की बिक्री जल्द होगी शुरू!

Toyota Fortuner 2.8L 1GD-FTV Engine

Toyota Fortuner में 2.8 लीटर का डीजल इंजन है जो 204 हॉर्सपावर और 500 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है.

Honda City 1.5L iVTEC Engine

Honda City में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 121 हॉर्सपावर और 145 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है.

Also Read: Best Boot Space Cars: सबसे बेहतरीन बूट स्पेस वाली वो कारें, जो आपके सफर को बनाती है और भी आरामदायक

Toyota Innova 2.4L 2GD FTv Engine

Toyota Innova में 2.4 लीटर का डीजल इंजन है जो 150 हॉर्सपावर और 343 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है.

Maruti Suzuki Swift K12c Engine

Maruti Suzuki Swift में K12c इंजन है, जो Maruti Suzuki की K-Series इंजन श्रृंखला का नवीनतम सदस्य है. यह इंजन 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 90 हॉर्सपावर और 113 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ आता है.

Also Read: Upcoming Budget Cars: 2024 शुरू होते ही 10 लाख की बजट वाली ये तीन कारें मचाएंगी धूम!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >