Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी, नोट कर लें तारीख

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. मूवी में शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है. रोबोट का किरदार कृति सेनन निभा रही है. फिल्म के रिलीज के बीच मूवी को लेकर नयी जानकारी आई है.

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ आज रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों से अलग-अलग रिएक्शन मिल रहे हैं. मूवी में शाहिद कपूर, कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी भी है.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ में शाहिद एक वैज्ञानिक का रोल प्ले कर रहे हैं, जिसे अपने बनाए गए रोबोट से प्यार हो जाता है. रोबोट का किरदार कृति सेनन निभा रही है.

शाहिद और कृति की फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और ना ही मेकर्स की ओर से कुछ कहा गया है.

ट्रेंड एनालिस्ट की मानें तो कि फिल्म अपने शुरुआती दिन में करीब 6-7 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म का वर्ड-ऑफ-माउथ भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पहले सप्ताहांत में आंकड़ों को बढ़ने में मदद कर सकता है.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इस साल की छठी हिंदी थिएटर रिलीज होगी. इससे पहले फाइटर, मेरी क्रिसमस, मैं अटल हूं और तौबा तेरा जलवा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का रनटाइम 143.15 मिनट या 2 घंटे, 23 मिनट और 15 सेकंड है. इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का रिलीज होने से पहले गुरुवार को मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित रखा गया. इसमें शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत, ईशान खट्टर, उनकी मां नीलीमा अजीम के साथ कई सेलेब्स शामिल हुए.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सामने कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में चांस है कि मूवी दर्शकों को काफी पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी.

लेहरन की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने 23-24 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिया है. वहीं कृति सेनन ने अपनी भूमिका के लिए लगभग 4-5 करोड़ रुपये की फीस ली थी.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पूरी फिल्म HD में कई टोरेंट साइटों जैसे Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmyzilla, और HD में अन्य पायरेटेड वर्जन पर लीक कर दी गई है. दर्शक इसे फ्री में डाउनलोड कर देख रहे हैं.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Leak: शाहिद की फिल्म को फ्री में डाउनलोड कर देख रहे लोग, इन साइटों पर हुई लीक Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: रोबोट बनी कृति के प्यार में दीवाने दिखे शाहिद,फैंस को कैसी लगी फिल्म?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >