सलमान खान की फिल्म तेरे नाम के सीक्वल की चर्चा हो रही है. 2003 की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में सुपरस्टार सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आई थीं. ये फिल्म युवाओं में खासा मशहूर हुई थी. फिल्म के गाने ‘ओढ़नी ओढ़ के नाचूं’, ‘तेरे नाम हमने किया है’, ‘ओ जाना कह रहा है दिल ओ जाना’, ‘लगन लगी’, ‘तुमसे मिलना बड़ा अच्छा लगता है’ लोगों को आज भी याद हैं। फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है. इस फिल्म का ही असर था कि रिलीज के बाद हर गांव और मोहल्ले में लंबे वालों वाला हेयर स्टाइल रातोंरात मशहूर हो गया था.
सतीश कौशिक ने फिल्म के सीक्वल को लेकर कही ये बात
सतीश कौशिक मिड डे दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके दिमाग में फिल्म के सीक्वल को लेकर कई सारी कहानियां हैं. बस एक बार सलमान खान से बात होना बाकी है. उन्होंने कहा, ‘पुरानी फिल्म में राधे मोहन के किरदार के पहलुओं पर कई तरह से फिल्म बनाई जा सकती है. अगर नई फिल्म बनने का प्लान आगे बढ़ता है तो यह वहीं से बनेगी जहां पर पुरानी तेरे नाम खत्म हुई थी.’
सलमान खान के कैरियर को नई उडान दी थी तेरे नाम ने
2000 के शुरुआती समय में बॉक्स ऑफिस पर उनकी कई फिल्में लुढ़क गयी थीं और ‘तेरे नाम’ ने उनके करियर को आगे बढ़ाया था, जिसकी उन्हें बहुत जरूरत थी. कॉलेज के दबंग राधे मोहन के तौर पर उनके किरदार को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया था. इस फिल्म में भूमिका चावला और रवि किशन भी थे.
पिछले दिनों सलमान खान के ड्राइवर सहित दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद सलमान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे है कि आने वाले बिग बॉस के एपिसोड में वो दिखाई देंगे या नहीं. इस जानकारी के मिलते ही सलमान खान और उनका परिवार आइसोलेशन में चले गया. लेकिन इसी बीच सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है.
ताजा रिपोर्ट्स की बात करें तो, सलमान खान और उनके परिवार ने कोरोना वायरस टेस्ट कराया, जिसके बाद अभिनेता सहित पूरा परिवार कोरोना वायरस नेगेटिव पाया गया है. इस बात की जानकारी ट्विटर पर ‘द खबरी’ ने अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए दी है. हालांकि उन्होंने यह भी बताया है कि सलमान खान कल टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के वीकेंड का वार की शूटिंग भी करेंगे.
सलमान की राधे जल्द होगी रिलीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. मेकर्स इस समय फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार नजर आएंगे.
