Sudheer Varma Suicide: तुनिशा शर्मा के बाद साउथ के एक्टर ने किया सुसाइड, इस वजह से उठाया चौंकाने वाला कदम!

एक्टर सुधीर वर्मा ने अपने घर पर आत्महत्या की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने 18 जनवरी को जहर खा लिया था. विशाखापत्तनम में उनका इलाज चल रहा था और 23 जनवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली.

Sudheer Varma Suicide: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. 20 साल की उम्र में तुनिशा ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री उबरी नहीं थी और अब साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर सुनने को आ रही है. तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के यंग एक्टर सुधीर वर्मा ने सुसाइड कर लिया. वो 33 साल के थे. सुधीर के इस कदम से हर कोई हैरान है. साउथ सेलेब्स उनकी मौत पर दुख व्यक्त कर रहे है.

एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या

एक्टर सुधीर वर्मा ने अपने घर पर आत्महत्या की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने 18 जनवरी को जहर खा लिया था. विशाखापत्तनम में उनका इलाज चल रहा था और 23 जनवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्टर ने ऐसा कठोर कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें फिल्मों में अच्छे रोल्स नहीं मिल रहे थे. इस बात को लेकर वो तनाव में थे.

सुधीर वर्मा के दोस्त जता रहे दुख

सुधीर वर्मा के आत्महत्या से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है. उनके दोस्त सुधाकर कोमाकूल ने ट्वीट कर लिखा, इतना प्यारा और अच्छा लड़का. आपको जानकर और आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा भाई! इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि आप अब नहीं है. शांति! वहीं, एक्ट्रेस चांदनी चौधरी ने ट्वीट कर लिखा, सुधीर आपके जाने से दिल टूट गया है. आप एक अच्छे सह-अभिनेता और एक अद्भुत मित्र थे. हम आप को मिस करेंगे.


सुधीर वर्मा इन फिल्मों में आए थे नजर

सुधीर वर्मा ने साल 2013 में “सेकंड हैंड” से अपनी करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद वो फिल्म ‘कुंडनापु बोम्मा’ में नजर आए थे, जो साल 2016 में आई थी. इसके अलावा सुधीर ने वेब सीरीज ‘शूट आउट इन अलैर’ में काम किया था. बता दें कि कुछ समय पहले ही तुनिशा शर्मा के आत्महत्या ने सबको अन्दर तक हिलाकर रख दिया था.

Also Read: आखिरी वॉइस मैसेज में तुनिशा शर्मा ने अपनी मां से क्या कहा था? मौत से 3 दिन पहले एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >