Surya Grahan, Solar Eclipse 2022: दिवाली के अगले दिन लगेगा सूर्यग्रहण, दुष्प्रभाव से बचाएंगे ये उपाय

Surya Grahan, Solar Eclipse 2022 Date, Time: दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के चंद घंटों बाद ही ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा. जो 12 घंटे का रहेगा. इसके बाद 25 अक्टूबर यानी दिवाली के अगले दिन 4 बजकर 22 मिनट से शाम करीब 6.30 बजे तक सूर्य ग्रहण क्षेत्रवार अलग अलग समय पर होगा.

Surya Grahan, Solar Eclipse 2022 Date, Time: साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण 2022 जल्द ही दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, 2022 यानी दिवाली के ठीक अगले दिन लगेगा.

दिवाली के अगले दिन इस वक्त लगेगा चंद्रग्रहण, जानें सूतक काल

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के चंद घंटों बाद ही ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा. जो 12 घंटे का रहेगा. इसके बाद 25 अक्टूबर यानी दिवाली के अगले दिन 4 बजकर 22 मिनट से शाम करीब 6.30 बजे तक सूर्य ग्रहण क्षेत्रवार अलग अलग समय पर होगा.

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय ध्यान में रखें ये बातें

  • सुई में धागा नहीं डालना चाहिये

  • कुछ काटना, छीलना नहीं चाहिये

  • कुछ छौंकना या बघारना नहीं चाहिये

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिये

  • सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय

  • सूर्य ग्रहण के दौरान कोई शुभ काम नहीं किया जाता. इस समय पूजा-पाठ भी न करें.

  • किचन में रखीं खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें.

  • सूतक काल से लेकर ग्रहण पूर्ण होने तक सिर्फ ईश्वर की अराधना करें. एक स्थान पर बैठकर भगवान के भजन और मंत्र जाप आदि करें.

  • ग्रहण पूरा होने के बाद मकान, दुकान, प्रतिष्ठा की साफ सफाई करें. घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें. अगर संभव हो तो घर में नमक के पानी से सफाई करें.

  • ग्रहण के बाद खुद भी स्नान करें और देवी-देवताओं को भी स्नान कराएं. खाने की चीजों पर गंगाजल छिड़क कर उन्हें शुद्ध करें और उसके बाद ही ग्रहण करें.

  • इस दौरान पति-पत्नी शारीरिक संबंध न बनाएं.

  • वहीं, इस दौरान धूप, दीप, हवन आदि चीजों की भी मनाही होती है.

  • गर्भवती स्त्री या कुंडली दोष वाले लोग भी इस दौरान घर से बाहर न निकलें.

सूर्य ग्रहण क्या है?

हम एक ऐसे ब्रह्मांड में रहते हैं जिसमें अनेक प्रकार के ग्रह अपनी-अपनी कक्षाओं में गति करते रहते हैं. हमारी आकाशगंगा में सूर्य देव के चारों ओर अनेकों ग्रह परिक्रमा करते हैं जिसमें हमारी पृथ्वी भी शामिल है और पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा पृथ्वी की कक्षा में गति करता है. कभी-कभी आशीष ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है कि जब पृथ्वी अपनी कक्षा में गति कर रही होती है और चंद्रमा भी अपनी कक्षा में गतिमान होता है तो एक ऐसा समय आता है कि जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी ऐसी स्थिति में आ जाते हैं कि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक सीधा नहीं पहुंच पाता क्योंकि उसके मध्य में चंद्रमा आ जाता है. ऐसे में जो घटना निर्मित होती है, उसे सूर्य ग्रहण की संज्ञा दी जाती है.

यह एक महत्वपूर्ण घटना है जो कि सितारों की गति के कारण होती है और कई बार हम इसे स्पष्ट आंखों से भी देख सकते हैं जबकि ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण एक विशेष अवधि होती है जिसके दौरान ग्रह विशेष का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव प्राणी मात्र पर प्रदर्शित होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >