Surya Grahan India Time Live: आसमान में लग चुका है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, दिखेगा रिंग ऑफ फायर

Surya Grahan 2023 Live Solar Eclipse Date Sutak Kaal Time In Hindi: आसमान में सूर्य ग्रहण लग चुका है. यह सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. आसमान में भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से सूर्य ग्रहण लगा हुआ है. सूर्य ग्रहण की समाप्ति मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर होगा. ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह सूर्य ग्रहण ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिम किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा. यह सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर कहा जाता है.

Live Updates
9:37 PM. 14 Oct 23 9:37 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

  • सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

  • सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है.

  • ग्रहण काल में सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए.

  • ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना चाहिए.

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए.

  • ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं.

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें.

  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाना चाहिए.

9:37 PM. 14 Oct 23 9:37 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम

आसमान में सूर्यदेव पर ग्रहण लगा हुआ है. सूर्य ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद घर में झाड़ू और नमक के पानी का पोछा लगाएं. इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें. ऐसा करने से घर में प्रवेश सूर्य ग्रहण की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं.

9:37 PM. 14 Oct 23 9:37 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: आसमान में सूर्यदेव पर लगा ग्रहण

आसमान में सूर्य ग्रहण लग चुका है. आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा. चंद्रमा सूर्य के ठीक सामने होगा. इससे इसका अधिकांश हिस्सा छप जाएगा परंतु एक शानदार गोला या वलय नजर आएगा. अमेरिका, मेक्सिको और दक्षिण और मध्य अमेरिका के कई देशों में लाखों लोग पश्चिमी गोलार्ध में इस दुर्लभ घटना का नजारा देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं. उन लोगों में इसके लिए काफी उत्सुकता देखी जा रही है.

9:37 PM. 14 Oct 23 9:37 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिम किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा. वलयाकार या कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं. और चंद्रमा सूर्य का मध्य भाग ढक लेता है.

9:37 PM. 14 Oct 23 9:37 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: कुछ देर में शुरू होगा सूर्य ग्रहण

कुछ ही देर बाद सूर्य ग्रहण लग जाएगा. यह सूर्य ग्रहण 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण लगभग छह घंटे तक जारी रहेगा.

7:18 PM. 14 Oct 23 7:18 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण के बाद अशुभ प्रभाव दूर करने को करें ये काम

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद घर में झाड़ू और नमक के पानी का पोछा लगाएं. इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें. ऐसा करने से घर में प्रवेश सूर्य ग्रहण की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं.

6:35 PM. 14 Oct 23 6:35 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: ग्रहण का कुल पर्वकाल 05 घंटे 51 मिनट

Surya Grahan आज रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहण का कुल पर्वकाल 05 घंटे 51 मिनट का रहेगा.

6:35 PM. 14 Oct 23 6:35 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर की मूर्ति को स्पर्श न करें

सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर की मूर्ति को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए. ग्रहण के समय सूर्यदेव का ध्यान करते हुए उनके मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए. आप इस दौरान सूर्यदेव का इस मंत्र का जप कर सकते है- ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:.

3:43 PM. 14 Oct 23 3:43 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण के दौरान हमें क्या नहीं करना चाहिए?

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. लेकिन लोगों को ग्रहण के दौरान सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, जैसे इसे सीधे न देखना, अस्वस्थ होने पर बाहर जाने से बचना, सूर्य मंत्रों का जाप करना और इस दौरान बाल या नाखून काटने से बचना चाहिए.

3:43 PM. 14 Oct 23 3:43 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: लाइव ग्रहण कैसे देखें?

आज सूर्य ग्रहण लगेगा. यह सूर्य ग्रहण रात में लगेगा, जिसके कारण भारत में दिखाई नहीं देगा. हालांकि वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के जरिए आप इस ग्रहण को देख सकते हैं. इसके अलावा नासा की वेबसाइट और इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आप लाइव कवरेज देख सकते हैं.

3:43 PM. 14 Oct 23 3:43 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live:  सूर्य ग्रहण के समय हमें क्या नहीं करना चाहिए?

आज शाम के समय सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है और देर रात तक रहेगा. ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है. ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए. ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

3:43 PM. 14 Oct 23 3:43 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: सूतक काल मान्य होगा या नहीं

आज सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल को अशुभ घड़ी माना जाता है. इसमें घर से बाहर निकलना, भोजन पकाना-खाना, और धार्मिक-सामाजिक कार्य करने की मनाही होती है. हालांकि ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि आज लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा.

3:43 PM. 14 Oct 23 3:43 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: क्या भारत में सूर्य ग्रहण मान्य है?

14 अक्टूबर का वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. हालांकि, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. दुनिया में कहीं से भी स्काईवॉचर्स वलयाकार ग्रहण को ऑनलाइन और मुफ्त में देख सकते हैं, क्योंकि नासा इसे अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम करेगा.

1:07 PM. 14 Oct 23 1:07 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: जानें सूर्य ग्रहण का प्रभाव

आज सूर्य ग्रहण लग रहा है. सूर्य 17 अक्टूबर को अपनी नीच राशि तुला में लगेगा. यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि के अंतिम चरणों में व चित्रा नक्षत्र के दूसरे चरण में लगेगा, यह चित्रा नक्षत्र मंगल ग्रह का नक्षत्र है, और मंगल भूमि का स्वामी है. अतः इस सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव पृथ्वी पर कुछ ज्यादा देखने को मिल सकता है. मंगल व सूर्य दोनों ही अग्नि के कारक ग्रह है, इसलिए युद्ध, बारूद, आगजनी, विमान दुर्घटना, भूकंप की वजह से बड़ी जनहानि की संभावना बन जाती है.

1:07 PM. 14 Oct 23 1:07 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण शाम को कितने बजे लगेगा?

भारतीय समयानुसार 14 अक्टूबर 2023 को रात 8 बजकर 24 मिनट पर सूर्य ग्रहण लगेगा और रात 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, लेकिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए देश में सूतक काल का समय मान्य नहीं होगा और इसका कोई धार्मिक प्रभाव भी नहीं पड़ने वाला है.

9:58 AM. 14 Oct 23 9:58 AM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: ग्रहण में प्रेग्नेंट लेडी क्या करें?

ग्रहणकाल में स्नान न करें. इस दौरान सोना नहीं चाहिए. ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें. ग्रहण को खुली आंखों से न देखें. ग्रहणकाल के दौरान गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप करते रहना चाहिए. ग्रहण काल में खाने से शरीर में कई प्रकार के रोग हो सकते हैं, इस वजह से सूर्य ग्रहण में भोजन करना वर्जित है.

10:44 AM. 14 Oct 23 10:44 AM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: साल का आखिरी सूर्यग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई

साल का आखिरी सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर दिखाई देगा. आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

10:44 AM. 14 Oct 23 10:44 AM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: बुधादित्य योग का निर्माण

सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा. ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध दोनों ही ग्रह कन्या राशि में मौजूद रहेंगे. इस तरह से ग्रहण के दौरान सूर्य-बुध के संयोग से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग का प्रभाव मनुष्य सहित सभी जीव-जंतुओं पर पड़ेगा.

9:58 AM. 14 Oct 23 9:58 AM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान बिस्तर पर सीधा होकर लेट जाना चाहिए. जब तक ग्रहण पड़े तब तक करवट नहीं लेनी चाहिए. गर्भवती महिलाओं को गलती से भी चाकू, छुरी जैसी धारदार चीजों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

9:58 AM. 14 Oct 23 9:58 AM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज

आज 14 अक्तूबर 2023 दिन शनिवार है. आज सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से सूतक काल नहीं माना जाएगा.

8:06 AM. 14 Oct 23 8:06 AM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live Timing: सूर्य ग्रहण का समय

साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा, जो देर रात 02 बजकर 25 मिनट तक चलेगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी. इस बार सूर्य ग्रहण पर खास संयोग भी बन रहा है. क्योंकि ग्रहण के बाद अगली सुबह शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी.

मुख्य बातें

Surya Grahan 2023 Live Solar Eclipse Date Sutak Kaal Time In Hindi: आसमान में सूर्य ग्रहण लग चुका है. यह सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. आसमान में भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से सूर्य ग्रहण लगा हुआ है. सूर्य ग्रहण की समाप्ति मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर होगा. ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह सूर्य ग्रहण ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिम किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा. यह सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर कहा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >