Surya Grahan 2023, Remedies After Solar Eclipse: सूर्यग्रहण के बाद जरूर करें ये उपाय, होगा फायदा

Surya Grahan 2023, Remedies  After Solar Eclipse: सूर्यग्रहण के दौरान और बाद में किए गए उपाय काफी कारगर होते हैं. अगर सूर्य ग्रहण के ठीक बाद धन प्राप्ति के उपाए किए जाएं तो सफलता मिलती है. खास उपायों से प्राप्त होने वाले धन से घर में सम्पन्नता आती है.

Surya Grahan 2023, Remedies  After Solar Eclipse:  साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को शुरू हो चुका है. ग्रहण के दौरान सूर्य और केतु का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनती है. राजनैतिक रूप से उथल-पुथल के संयोग बनते हैं.  इस बार ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य पर ग्रहण लगता है उस वक्त सूर्य पीड़ित हो जाते हैं. जब कोई ग्रह पीड़ित हो जाता है तो वह शुभफल प्रदान नहीं करता है.

सूर्यग्रहण के दौरान और बाद में किए गए उपाय काफी कारगर होते हैं. अगर सूर्य ग्रहण के ठीक बाद धन प्राप्ति के उपाए किए जाएं तो सफलता मिलती है. खास उपायों से प्राप्त होने वाले धन से घर में सम्पन्नता आती है.

ग्रहण के बाद करें ये काम

ग्रहण का मोक्ष यानी समय पूरा होने के बाद मकान, दुकान, प्रतिष्ठान की साफ-सफाई करें. संभव हो तो पूरे घर को नमक के पानी से धोएं. इसके बाद खुद भी स्नान कर देवी-देवताओं को स्नान कराएं. इसके बाद खाद्य पदार्थों पर गंगाजल छिड़क कर उनको शुद्ध करें.

स्नान, ध्यान और पूजा

सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिये. इसके बाद माता महालक्ष्मी को लाल रंग का पुष्प अर्पित करना चाहिए और फिर उनसे प्रार्थना करें कि वह आपके घर-परिवार में अपनी कृपा करें. ग्रहण के बाद आप एक कमल के फूल पर कुमकुम लगाएं और फिर उसको बहते हुए पानी में डालें. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करें कि इस फूल के साथ आपके घर-परिवार के सभी दु:ख, परेशानी, संकट और दरिद्रता दूर हो जाये.

आटा और चावल से करें ये उपाय

इसके अलावा एक कटोरी आटा और एक कटोरी चावल लें. एक कटोरी काली उड़द की दाल और कुछ पैसे लेकर इसको अपने हाथ में लेकर ईश्वर का ध्यान करें.  कहें कि हे प्रभु ये सूर्यग्रहण हमारे और हमारे परिवार के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला साबित हो. साथ ही प्रार्थना करें कि भगवान आप पर कृपा करें और हर दुख से दूर करें.

तुलसी पूजन

अपने परिवार सहित भगवान श्रीहरि और माता तुलसी के नामों का जाप करें उनके नामों और मंत्रों का पाठ करें. माना जाता है कि यह बहुत सरल और कारगर उपाय है. इस उपाए को करने से मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >