Surya Grahan 2021: जल्द लगने वाला है सूर्य ग्रहण, जानिए कब और कहां देगा दिखाई

Surya Grahan (Solar Eclipse) December 2021: 4 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह वलयाकार सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.42 बजे शुरू होगा और शाम 6.41 बजे खत्म हो जाएगा.

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 26, 2021 7:27 AM

Surya Grahan (Solar Eclipse) December 2021: साल का ​आखिरी सूर्य ग्रहण अगले महीने 4 दिसंबर 2021 को लगने वाला है. (Surya Grahan 2021 Date) उस दिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की (Surya Grahan 2021 Timing) अमावस्या है.

सूर्य ग्रहण कब और कहां देगा दिखाई?

ग्रहण 4 दिसंबर को लगने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और इसकी समाप्ति 3 बजकर 7 मिनट पर होगी. यह वलयाकार सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.42 बजे शुरू होगा और शाम 6.41 बजे खत्म हो जाएगा. हिंदू पंचांग अनुसार साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण विक्रम संवत 2078 में कार्तिक मास की अमावस्या को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा.

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य भारत में नहीं दिखाई देगा और इसलिए भारत में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. वैसे बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले​ ही लग जाता है. 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा.

सूर्यग्रहण के दौरान करें ये चीजें

ग्रहण के दौरान चारों तरफ बहुत अधिक निगेटिविटी फैल जाती है इसलिए घर में सभी पानी के बर्तन में, दूध में और दही में कुश या तुलसी की पत्ती या दूब धोकर डालनी चाहिए और ग्रहण समाप्त होने के बाद दूब को निकालकर फेंक देना चाहिए.

जानिए क्या होता है सूर्य ग्रहण

खगोल शास्त्रियों के अनुसार जब चंद्रमा, पृथ्वी और यूजर्स के बीच से गुजरता है तो उस स्थिति में सूर्य ग्रहण होता है. ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक देता है और उसकी रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती. जिस वजह से पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है.

Next Article

Exit mobile version