Sunny Deol का हेमा मालिनी संग कैसा है रिश्ता, ड्रीम गर्ल ने किये थे चौंकाने वाले खुलासे

हेमा मालिनी ने सालों पहले सनी देओल संग अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा, “हर कोई सोचता है कि हमारा रिश्ता किस तरह का है. यह बहुत सुंदर और सौहार्दपूर्ण है. जब भी जरूरी होता है तो वह धर्मेंद्र के साथ हमेशा मौजूद रहते हैं.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक दूसरे से बेहद मोहब्बत करते हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. हेमा और धर्मेंद्र दो बेटियों – ईशा देयोल और अहाना देयोल के माता-पिता हैं. धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी और उनके चार बच्चे सनी और बॉबी, अजीता और विजेता देओल हैं. हालांकि कई बार फैंस ये जानना चाहते हैं कि हेमा प्रकाश के बच्चों के साथ किस तरह का रिश्ता साझा करती हैं.

हेमा मालिनी ने बताया कैसा है सनी देओल संग उनका रिश्ता

एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने इनसब बातों पर चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने सनी देओल के साथ अपने रिश्ते को “सुंदर और सौहार्दपूर्ण” बताया था. उन्होंने कहा, “जब भी जरूरी होता है तो सनी धरमजी के साथ हमेशा मौजूद रहते हैं. उन्होंने याद किया कि जब मेरा कार एक्सीडेंट हुआ था, तो सनी देओल पहले ऐसे व्यक्ति थे, जो मेरे से मिलने पहुंचे थे. वो डॉक्टर्स से मिले और देखा कि इलाज सही से हो रहा है कि नहीं. इतनी चिंता देखकर मैं दंग रह गई थी.”

धर्मेंद्र की तरह साफ दिल के इंसान हैं सनी देओल

2016 में, जब सनी घायल वन्स अगेन का निर्देशन कर रहे थे, तब हेमा ने उन्हें ‘बहुत अच्छा इंसान’ बताया और कहा, ‘मैंने फिल्म देखी है. यह बहुत अच्छी फिल्म है, अद्भुत फिल्म है. सनी एक खूबसूरत निर्देशक हैं. वह धर्मेंद्र जी की तरह ही साफ दिल वाले बहुत अच्छे इंसान हैं. उन्होंने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है. मैं चाहता हूं कि लोग फिल्म देखें और मैं कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करे.

ईशा देओल सनी देओल को बांधती हैं राखी

अभिनेत्री ने कहा कि वह धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश से कभी नहीं मिलीं, लेकिन वह उनका सम्मान करती हैं. उन्होंने कहा, “हालाँकि मैंने प्रकाश के बारे में कभी बात नहीं की है, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. यहां तक कि मेरी बेटियां भी धर्मेंद्र के परिवार का सम्मान करती हैं. जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार, ईशा देओल ने जीवनी में साझा किया कि वह सनी और बॉबी को राखी बांधती हैं, और यह भी कहा कि वह सनी को “पिता तुल्य” के रूप में देखती हैं.

Also Read: Shehnaaz Gill का सिद्धार्थ शुक्ला के बाद किसने तोड़ा दिल! एक्ट्रेस ने लाइव कंसर्ट में कहा- कई बार मेरा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >