ICC World Cup 2023 : श्रीलंका ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, वानिंदु हसरंगा बाहर,चमिका करुणारत्ने की वापसी

श्रीलंका टीम का नेतृत्व अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को सौंपा गया है. टीम मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा दिखाया है. कुसल मेंडिस उपकप्तान की भूमिका में होंगे. दिमुथ करुणारत्ने और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को भी टीम में जगह दी गई है.

आईसीसी विश्वकप 2023 के लिए श्रीलंका ने अपने टीम की घोषणा कर दी है. श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की है. इस 16 सदस्यीय टीम में एक ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ी को भी शामिल किया है. जैसी की संभावना जताई जा रही थी लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को श्रीलंका ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, जबकि महेश थीक्षाना को हैमस्ट्रिंग की चोट के बावजूद टीम में रखा गया है. दासुन शनाका श्रीलंका टीम के कप्तान होंगे और उनकी टीम में चमिका करुणारत्ने की वापसी हुई है, जो स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगे.

श्रीलंका टीम का नेतृत्व अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को सौंपा गया है. टीम मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा दिखाया है. कुसल मेंडिस उपकप्तान की भूमिका में होंगे. दिमुथ करुणारत्ने और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को भी टीम में जगह दी गई है. श्रीलंका ने अपनी मध्यक्रम बल्लेबाजी को सदीरा समरविक्रमा और चैरिथ असलांका से सुसज्जित किया है, ताकि एशिया कप में जो हाल टीम का हुआ वह विश्वकप के दौरान ना हो. टीम में धनंजय डी सिल्वा और कप्तान शनाका ऑलराउंडर के रूप खेलेंगे. गेंदबाजी के लिए टीम ने डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना पर स्पिन के लिह भरोसा किया है, जबकि कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना तेज आक्रमण का नेतृत्व करेंगे.

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (वीसी), कुसल परेरा, पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका.

Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 27 सितंबर को भारत के लिए होगी रवाना, भारतीय वीजा जारी
दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी पहला मैच

श्रीलंका की टीम अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ सात अक्टूबर को खेलेगी. दूसरा मैच 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ तय है. 16 अक्टूबर को श्रीलंका अपना बहुत ही अहम मुकाबला आस्ट्रेलिया की टीम के साथ खेलेगी. श्रीलंका चौथा मैच नीदरलैंड के साथ होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >