FIFA World Cup Final: फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई
FIFA World Cup 2022 Final, Argentina vs France: अर्जेंटीना ने रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है. लियोलेन मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया है. दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ. 90 मिनट के खेल में टीमों का स्कोर 2-2 से बराबरी पर रहा. उसके बाद 30 मिनट के अतिरिक्त समय में भी दोनों ओर से एक-एक गोल हुए और स्कोर फिर बराबर रहा. पेनल्टी शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला किया गया. पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस की ओर से दो पेनल्टी गोल में तब्दील नहीं हो पाये और इसका खामियाजा टीम को हार से चुकाना पड़ा.
FIFA World Cup Final: फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई
Live Updates
5:48 AM. 19 Dec 2212:18 AM. 19 Dec
पीएम मोदी ने अर्जेंटीना को दी जीत की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना की पूरी टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने पर बधाई दी है. मोदी ने ट्विट किया कि यह सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जायेगा. वर्ल्ड कप चैंपियंस बनने पर अर्जेंटीना को बधाई! उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार जीत पर अर्जेंटीना और मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसक खुश हैं! पीएम मोदी ने फ्रांस को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है. मोदी ने ट्विट किया कि फीफा वर्ल्ड कप में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए फ़्रांस को बधाई! उन्होंने फाइनल के रास्ते में अपने खेल कौशल से फुटबॉल प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया है.
5:03 AM. 19 Dec 2211:33 PM. 18 Dec
अर्जेंटीना ने जीता फीफा वर्ल्ड कप का खिताब
पेनल्टी शूट आउट में अर्जेंटीना ने डिंफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. लियोनेल मेसी का सपना पूरा हो गया. हालांकि मेसी गोल्डेन बूट का खिताब नहीं जीत पाये.
5:03 AM. 19 Dec 2211:33 PM. 18 Dec
पेनल्टी शूट आउट से होगा विजेता का फैसला
एक्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर स्कोर को बराबर पर रखा. अब विश्व कप विजेता का फैसला पेनल्टी शूट आउट से होगा.
5:03 AM. 19 Dec 2211:33 PM. 18 Dec
एक बार फिर स्कोर बराबर
एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए फाइनल में अपना तीसरा गोल दाग दिया है. इसके साथ ही एक बार फिर दोनों टीमों का स्कोर बराबर पर पहुंच गया है.
5:03 AM. 19 Dec 2211:33 PM. 18 Dec
मेसी ने दागा दूसरा गोल, अर्जेंटीना 3-2 से आगे
लियोनेल मेसी ने एक्ट्रा टाइम में दूसरा गोल दाग दिया है. इस गोल ने अर्जेंटीना को 3-2 से बढ़त दिला दी है. साथ ही मेसी गोल्डेन बूट की रेस में 7 गोल कर आगे हो गये हैं.
5:03 AM. 19 Dec 2211:33 PM. 18 Dec
90 मिनट के खेल में नहीं हुआ फैसला
90 मिनट के खेल में मैच का फैसला नहीं हो पाया और एक्ट्रा टाइम के रूप में 30 मिनट को खेल और खेला जायेगा. 90 मिनटों के बाद दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबर पर रहा.
मुख्य बातें
FIFA World Cup 2022 Final, Argentina vs France: अर्जेंटीना ने रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है. लियोलेन मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया है. दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ. 90 मिनट के खेल में टीमों का स्कोर 2-2 से बराबरी पर रहा. उसके बाद 30 मिनट के अतिरिक्त समय में भी दोनों ओर से एक-एक गोल हुए और स्कोर फिर बराबर रहा. पेनल्टी शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला किया गया. पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस की ओर से दो पेनल्टी गोल में तब्दील नहीं हो पाये और इसका खामियाजा टीम को हार से चुकाना पड़ा.
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.