SA vs BAN T20: दक्षिण अफ्रीका के सामने ढेर हुई बांग्लादेशी टीम, 104 रनों से दी करारी मात

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश (SA vs BAN) के बीच खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने 104 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए रिले रोसौव ने 56 गेंद पर 109 रनों की शानदार पारी खेली. जबाव में शाकिब अल हसन की बांग्लादेशी टीम 101 रन पर ही ढेर हो गई. दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्टजे ने सर्वाधिक चार विकेट झटके.

Live Updates
8:30 PM. 27 Oct 22 3:00 PM. 27 Oct

दक्षिण अफ्रीका ने 104 रनों से जीता

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेल गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने 104 रनों से शानदार जीत दर्ज की है. 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 101 रन पर ही सिमट गई. लिटन दास (34) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टीक कर नहीं खेल सका. दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्टजे ने सर्वाधिक चार विकेट झटके. जबकि शम्सी ने 3 विकेट, रबाडा और महाराज ने 1-1 विकेट चटकाये.

IND vs NED T20 LIVE: 50 के पार पहुंचा भारत, रोहित-कोहली क्रीज पर, स्कोर- 63/1 (9.3)

8:30 PM. 27 Oct 22 3:00 PM. 27 Oct

अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे धाराशायी बांग्लादेश की टीम

206 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की टीम बेहद बूरी स्थिति में पहुंच गई है. टीम 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 89 रन पर खेल रही है. बांग्लादेश को जीत के लिए 31 गेंदों में 117 रन चाहिए.

8:30 PM. 27 Oct 22 3:00 PM. 27 Oct

बांग्लादेश का पांचवा विकेट गिरा

बांग्लादेश ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना 5वां विकेट गंवाया. मेहदी हसन 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गये. दाएं हाथ के बल्लेबाज मोसद्देक हुसैन क्रीज पर आए.

8:30 PM. 27 Oct 22 3:00 PM. 27 Oct

बांग्लादेश का अर्धशतक पूरा, चार विकेट गंवाये

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 7 ओवर में 4 विकेट खोकर अर्धशतक पूरा कर लिया है.

8:30 PM. 27 Oct 22 3:00 PM. 27 Oct

बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका, शांटो आउट

पारी के चौथे ओवर में ही बांग्लादेश को दूसरा झटका लग गया है. सौम्य के बाद शांटो भी जल्दी पवेलियन लौट गये. शांटो 9 रन बनाकर नॉर्टजे की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज शाकिब अल हसन क्रीज पर आए.

8:30 PM. 27 Oct 22 3:00 PM. 27 Oct

बांग्लादेश को लगा पहला झटका

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को पहला झटका लग गया है. पारी के तीसरे ओवर में सौम्य सरकार 15 रन बनाकर आउट हो गये. दाएं हाथ के बल्लेबाज लिटन दास क्रीज पर आए.

मुख्य बातें

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश (SA vs BAN) के बीच खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने 104 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए रिले रोसौव ने 56 गेंद पर 109 रनों की शानदार पारी खेली. जबाव में शाकिब अल हसन की बांग्लादेशी टीम 101 रन पर ही ढेर हो गई. दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्टजे ने सर्वाधिक चार विकेट झटके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >