Bihar News: बांका में पावर प्लांट के मैनेजर का अपहरण, बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने किया अगवा

बिहार के बांका जिला में सोनारी पावर प्लांट के मैनेजर का अपहरण कर लिया गया है. बोलेरो से अपने घर लौट रहे मैनेजर को दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने अगवा कर लिया.

बिहार के बांका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पावर प्लांट के मैनेजर को सरेशाम अगवा कर लिया गया. बाइक पर सवार होकर आये आधा दर्जन बदमाशों ने मैनेजर का अपहरण बांका-कटोरिया मुख्यम मार्ग पर सोनारी गांव के पास से कर लिया. वहीं मैनेजर की गाड़ी के चालक के साथ मारपीट भी की गयी. घटना शनिवार देर शाम की है.

घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बोलेरो रोका

बताया जा रहा है कि ये घटना शनिवार देर शाम की है जब सोनारी पावर प्लांट से ड्यूटी के बाद मैनेजर अरूप मन्ना अपने सहयोगियों के साथ वापस लौट रहे थे. उसी दौरान सोनारी गांव के बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनके बोलेरो को रुकवाया.

चालक को पीटा और मैनेजर को साथ ले गये

मैनेजर के साथ बोलेरो में अन्य लोग भी थे. बदमाशों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक के साथ भी मारपीट की. बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर कुल 6 की संख्या में बदमाश खड़े थे. उन्होंने हथियार दिखाकर मैनेजर को अपने साथ कर लिया और लेकर चले गये.

अपहृत मैनेजर का पता लगाने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच जारी है वहीं लापता मैनेजर को ढूंढने में पुलिस लगी हुई है. इस दौरान मैनेजर के साथ बोलेरो में सवार अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है कि अगवा किन कारणों से किया गया.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >