Sonam Kapoor Baby Shower: जहां हुई थी सोनम कपूर की शादी...वहीं होगी गोद भराई, देखें इनविटेशन कार्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली है. ऐसे में अनिल कपूर अपनी लाडली के लिए गोद भराई का फंक्शन रख रहे हैं. इसके लिए मेहमानों को फैंसी इनविटेशन कार्ड भी भेजे जा रहे हैं.

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही मां बनने वाली है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेबी बंप की फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है. बीते दिनों सोनम और उनके पति आनंद अहुजा ने लंदन में अपने फ्रेंड्स के लिए गोद भराई का फंक्शन रखा था. अब मुंबई में एक्ट्रेस के बेबी शावर की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है. हालांकि सोनम अभी मुबंई नहीं पहुंची, लेकिन उनके आने से पहले ही पापा अनिल कपूर सभी तैयारियां कर रहे हैं. लोगों को इनविटेशन कार्ड भेजे जा रहे हैं.

सोनम कपूर के बेबी शॉवर का इनविटेशन कार्ड

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के बेबी शॉवर का इनविटेशन कार्ड उनके फैमिली और दोस्तों को भेजा जा रहा है. अब इसकी पहली झलक सामने आई है. दरअसल फेमस फोटोग्रॉफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर इनविटेशन कार्ड का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें कार्ड देखा जा सकता है. वीडियो में इनवाइट के साथ-साथ कई गिफ्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर आने वाले रविवार (17 जुलाई, 2022) को मुंबई में बोहो-थीम वाले बेबी शॉवर का फंक्शन करेंगे. अनिल और सुनीता अपनी बेटी की गोद भराई पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित घर पर करेंगे. बता दें कि ये वही जगह है, जहां सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे थे.

https://www.instagram.com/p/Cf7_o8OqIZV/?hl=en
Also Read: Sonam Kapoor ने दिया बच्चे को जन्म? वायरल हो रही एक्ट्रेस की ये फोटो, जानें क्या है सच्चाई
सोनम कपूर के बेबी शॉवर में आएंगे ये मेहमान

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर के बेबी शॉवर में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी, स्वरा भास्कर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, मसाबा गुप्ता समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगे. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सोनम की दोस्त मसाबा गुप्ता इस कार्यक्रम के लिए सोनम की ड्रेस डिजाइन करेंगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार 2019 की फिल्म द जोया फैक्टर में मुख्य भूमिका में देखा गया था. वह अगली बार आगामी क्राइम थ्रिलर ब्लाइंड में दिखाई देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >