Sonakshi Sinha Digital Debut : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से दिन पहले अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत अपनी आगामी अनटाइटलड सीरीज का पहला लुक रिलीज़ कर दिया. इस पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का लुक बेहद दमदार नजर आ रहा है. इस पहले लुक में वो एक टफ़ पुलिसवाले की भूमिका में नज़र आ रही हैं जिसके साथ वह अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं.
इस सीरीज़ में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं. सीरीज़ का निर्माण एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट)के साथ-साथ जोया अख्तर और रीमा कागती (टाइगर बेबी) द्वारा किया गया है, और इसका निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है जो मेड इन हेवन के बाद रीमा का अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ दूसरा सहयोग है.
सीरीज़ के बारे में बात करते हुए निर्देशक रीमा कागती ने खुलासा किया, सोनाक्षी एक ऐसी कलाकार हैं जो हर किरदार में खुद को सहजता से ढालने की क्षमता रखती हैं. वो सीरीज में एक टफ़ पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं और उन्हें अपने किरदार में पूरी तरह से ढलते हुए देखकर बेहद खुशी होती है. मैं एक बार फिर अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं.
यह अनटाइटलड श्रृंखला एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित है और रीमा कागती व रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित की जाएगी जिसके साथ सोनाक्षी सिन्हा अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं.
