15000 रुपये तक सस्ते होंगे फोन, मोदी सरकार का स्पेशल गिफ्ट

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह कदम फायदेमंद हो सकता है. भारत में स्मार्टफोन की लागत कम होने से निर्यात बढ़ेगा. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी. इससे देश में नये रोजगार सृजित होंगे.

मोदी सरकार की ओर से स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ा गिफ्ट दिया जा सकता है. दरअसल, सरकार मोबाइल फोन के पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है. इसमें 10 से 15 प्रतिशत की कटौती हो सकती है.

ऐसा होने पर 50 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन की कीमत 7500 रुपये घट जाएगी, वहीं 1 लाख रुपये वाला स्मार्टफोन 15 हजार रुपये तक सस्ता हो जाएगा.

Also Read: Motorola ने उतारे 2 सस्ते स्मार्टफोन, 10 हजार के बजट में मिलेंगे महंगे फोन वाले फीचर्स

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, मोबाइल फोन के पार्ट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी जैसे बैटरी, मेन लेंस और अन्य मैटेरियल आइटम जैसे प्लास्टिक और मेटल की कीमत में 10 प्रतिशत की कटौती हो सकती है.

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह कदम फायदेमंद हो सकता है. भारत में स्मार्टफोन की लागत कम होने से निर्यात बढ़ेगा. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी. इससे देश में नये रोजगार सृजित होंगे.

Also Read: मिल गया गरीबों को वरदान! 32MP सेल्फी और 256GB स्टोरेज वाले फोन ने मारी एंट्री

रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार की तरफ से मोबाइल फोन और पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने से हाई एंड स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आयेगी. साथ ही ऐपल, सैमसंग, वीवो और ओप्पो के स्मार्टफोन की कीमत घट सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में बिकने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन देश में ही बने होते हैं. भारत का स्मार्टफोन निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 100 प्रतिशत बढ़कर 11.1 बिलियन डॉलर हो गया. इस संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >