Skoda की इन लग्जरी कारों पर ईयर-एंड ऑफर, 2.66 लाख रुपए तक की छूट!

1 / 1
Skoda की इन लग्जरी कारों पर ईयर-एंड ऑफर, 2.66 लाख रुपए तक की छूट!
फुल स्क्रीन में देखें

Skoda की इन लग्जरी कारों पर ईयर-एंड ऑफर, 2.66 लाख रुपए तक की छूट!

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने तीन प्रमुख मॉडलों – कुशाक, स्लाविया और कोडियाक पर ईयर-एंड डिस्काउंट की घोषणा की है. यह डिस्काउंट 31 दिसंबर, 2023 तक लागू रहेगा. स्कोडा की लग्जरी कारों पर ईयर-एंड डिस्काउंट का फायदा उठा कर आप 2.66 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं

Skoda Kushaq 

स्कोडा कुशाक पर 1.25 लाख रुपए तक की छूट

स्कोडा कुशाक, जो कि हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देती है, पर 1.25 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है. यह छूट सभी वेरिएंट्स पर लागू है. कुशाक में दो इंजन विकल्प – 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल दिए गए हैं.

Also Read: Hyundai MUFASA क्रेटा का नया अवतार, Seltos और Grand Vitara की कर देगा बोलती बंद! Skoda Slavia 

स्कोडा स्लाविया पर 1.50 लाख रुपए तक की छूट

स्कोडा स्लाविया, जो कि भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय मिडसाइज सेडान है, पर 1.50 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है. यह छूट भी सभी वेरिएंट्स पर लागू है. स्लाविया में भी दो इंजन विकल्प – 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल दिए गए हैं.

Also Read: Honda City, Verna और Ciaz भी इस सेडान के सामने हैं फीके! पॉवर के साथ माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन Skoda Kodiaq

स्कोडा कोडियाक पर 2.66 लाख रुपए तक की छूट

स्कोडा कोडियाक, जो कि भारतीय बाजार में एक प्रीमियम एसयूवी है, पर 2.66 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है. यह छूट केवल टॉप-स्पेक L&K ट्रिम पर लागू है. इसके अलावा, कोडियाक के बेस स्टाइल और स्पोर्टलाइन ट्रिम पर भी 40,000 रुपए तक के एक्सचेंज ऑफर और 30,000 रुपए तक के कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहे हैं.

Also Read: Skoda की नई इन-कार पेमेंट सुविधा: अब पेट्रोल पंप पर कैश या कार्ड नहीं ‘कार’ करेगी पेमेंट!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >