उत्तराखंड हादसाः जल्द बाहर आ जाएंगे सुरंग में फंसे मजदूर, जारी है हाथ से खुदाई, एक मीटर और अंदर धकेला गया पाइप

Silkyara Tunnel Accident: उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग के साथ-साथ अब हाथ से भी सीधी खुदाई शुरू की जा रही है. एक मीटर हाथ से खुदाई पूरी हो गई, पाइप को 1 मीटर तक अंदर धकेल दिया गया है.

Silkyara Tunnel Accident: उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग के साथ-साथ अब हाथ से भी सीधी खुदाई शुरू की जाएगी. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आज यानी सोमवार को यह जानकारी दी गई है. सिलक्यारा टनल पर मजदूर बीते 16 दिनों से फंसे हैं. लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन मजदूरों को अभी तक सुरंग से बाहर नहीं निकाला जा सका है. इससे पहले ऑगर मशीन से खुदाई की जा रही थी, लेकिन मशीन के खराब हो जाने के कारण अब हाथ से भी खुदाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि एक मीटर हाथ से खुदाई पूरी हो गई, पाइप को 1 मीटर तक अंदर धकेल दिया गया है.

हाथ से भी हो रही है खुदाई

गौरतलब है कि ऑगर मशीन से 46.8 मीटर तक सीध में खुदाई की जा चुकी थी, लेकिन उसके बाद इस मशीन के ब्लेड टूट जाने के कारण उससे और खुदाई नहीं की जा सकी. ऑगर मशीन के टूटे ब्लेड को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने प्लाज्मा मशीन का सहारा लिया. वहीं बचाव दल ने खुदाई की अपडेट जानकारी देते हुए कहा कि मशीन के बदले अब हाथ से खुदाई होगी. इसी कड़ी में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऑगर मशीन के टूटे हुए हिस्सों को मलबे से हटा दिया गया है. टूटे हुए हिस्सों को निकालने में कुछ बाधाएं थीं लेकिन उन्हें दुरुस्त कर दिया गया है.

रैट होल तरीके से होगी खुदाई
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने यह भी कहा कि भारतीय सेना के इंजीनियरों रैट होल माइनिंग और अन्य टेक्नीशियन की मदद से हाथ से खुदाई की तकनीक शुरू करेंगे. बता दें, रैट होल खनन के माध्यम से 100 से 400 फीट गहरा एक वर्टिकल गड्ढा खोदा जाता है.  हसनैन ने कहा कि छह सदस्यों का दल होगा जो तीन के समूह में काम करेगा. वर्टिकल और होरिजेंटल ड्रिलिंग दो विधियां हैं, जिन पर इस समय ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. वहीं, सुरंग के बारकोट छोर से क्षैतिज ड्रिलिंग जैसे अन्य विकल्पों पर भी काम किया जा रहा है.

सुरंग में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू को लेकर कुल 86 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग की जाएगी. इसके तहत 1.2 मीटर डायमीटर की पाइप को वर्टिकल तरीके से सुरंग के ऊपर से नीचे की ओर डाला जाएगा. फंसे हुए मजदूरों तक पहुंचने के लिये इस दूसरे विकल्प के रूप में रविवार से इसपर काम शुरू किया गया था. एसवीएनएल ने अब तक करीब 32 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर दी है. आरवीएनएल एक और पाइपलाइन पर काम कर रहा है जो वर्टिकल होगी और इसे 75 मीटर तक डाला गया है. अनुमानित गहराई लगभग 86 मीटर है.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: ‘तेलंगाना में हर तरफ भ्रष्टाचार’, बोलीं प्रियंका गांधी- अगर BRS सत्ता में आई तो ‘फार्महाउस’ से करेगी शासन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >