Shubh Muhurat: शादी समेत अन्य शुभ कार्यों के लिए के लिए नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक ये हैं शुभ मुहूर्त

शादी शुभ मुहूर्त देखे बिना हिंदू धर्म में किसी भी तरह के शुभ कार्य संपन्न नहीं किए जाते. शादी-विवाह, मुंडन जैसे विभिन्न शुभ कार्यों के लिए नवंबर से लेकर दिसंबर तक कई शुभ मुहूर्त हैं.

शादी-विवाह, मुंडन जैसे विभिन्न शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो चुके हैं. हिंदू धर्म में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत अहमियत दी जाती है. नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक के शादी समेत अन्य शुभ कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. शादी के लिए तारीख तय करनी हो या गृह प्रवेश करना हो या फिर अन्य कोई शुभ कार्य संपन्न करने हों यहां इस साल नवंबर से लेकर वर्ष 2022 अप्रैल तक के लिए शुभ तारीखों की पूरी लिस्ट हम यहां उपलब्ध करा रहे हैं.

शुभ मुहूर्त नवंबर 2021

नवंबर 2021 में शादी समेत अन्य शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त 14,15,16,20,21,22,28,29 और 30 तारीख को हैं.

शुभ मुहूर्त दिसंबर 2021

दिसंबर 2021 की 1,2,6,7,8,9,11 और 13 तारीख को शादी समेत अन्य कार्यों के शुभ मुहूर्त रहेंगे.

मलमास लगते ही शुभ कार्यों पर लग जाएगा ब्रेक

16 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास के कारण शादियों पर ब्रेक लग जाएगा. सनातन धर्म और ज्‍योतिष में मलमास के दौरान शादी समेत सभी शुभ कार्यों को वर्जित बताया गया है. 2022 में मलमास खत्‍म होते ही एक बार फिर से शादियां शुरू हो जाएंगी.

Also Read: Surya Grahan 2021 : साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण कब ? अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

अलगे साल यानी वर्ष 2022 में 22 जनवरी से ही शहनाई बतनी शुरू हो जाएगी. जनवरी महीने में विवाह के लिए 4 शुभ मुहूर्त हैं.

जनवरी 2022 में शुभ मुहूर्त

जनवरी 2022 की 22,23,24 और 25 तारीख को शादी समेत अन्य कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे.

फरवरी 2022 में शुभ मुहूर्त

फरवरी 2022 की 5,6,7,9,10,11,12,18,19,20 और 22 तारीख को विवाह अन्य कार्यों के लिए शुभ हैं.

मार्च 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

मार्च 2022 में विवाह के सिर्फ 2 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी और अन्य कार्यों के शुभ मुहूर्त हैं.

अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

अप्रैल 2022 की 14, 15, 16, 17,19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह समेत अन्य कार्यों के शुभ मुहूर्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >