Varanasi News: मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दुकानदार की मौत, दो की हालत नाजुक

वाराणसी से सटे महावीर (ब्रम्हबाबा मंदिर) के समीप दो बाइक की टक्कर में एक दुकानदार की मौत हो गई. अचानक हुई इस भिड़ंत में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

Varanasi News: वाराणसी से आजमगढ़ मार्ग पर महावीर (ब्रम्हबाबा मंदिर) के समीप दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर में एक दुकानदार की मौत हो गई. अचानक हुई इस भिड़ंत में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने दुकानदार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है.

चोलापुर थाना अंतर्गत बनियापुर गांव निवासी अनिल यादव (43) की महावीर (ब्रम्हबाबा मंदिर) के समीप चाय-पान की दुकान है. प्रतिदिन की तरह वे अपनी बाइक से जैसे ही अपने दुकान के समीप पहुंचे, दूसरी ओर से आ रही बाइक से अनिल यादव की टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक के अगले पहिये तेज धमाके के साथ फट गए.

बाइक से गिरने के कारण अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक सवार विशाल और छोटू भी घायल हो गए. ट्रॉमा सेंटर में भर्ती छोटू की हालत गंभीर बताई गई है.

Also Read: Varanasi News: शराब के नशे में दो पक्षों के बीच विवाद, चाकूबाजी में एक भाई की मौत, दो की हालत नाजुक

इस पूरे मामले पर चोलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि, मृतक अनिल का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अनिल के परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हादसे का शिकार हुई दोनों बाइक को कब्जे में लेकर चोलापुर थाने में खड़ा करा दिया गया है.

रिपोर्ट- विपिन सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >