Shehzada Twitter Review: कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ हिट या फ्लॉप! जानिए लोगों को कैसी लगी ये फिल्म

पिछले साल कार्तिक की मूवी ‘भूल भुलैया’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंड़े गाड़ दिए थे. अब शहजादा से भी मेकर्स यही उम्मीद कर रहे है. ट्विटर पर यूजर्स इसपर अलग-अलग रिव्यू दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, सॉलिड फैमिली एंटरटेनर.

Shehzada Twitter Reaction: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नयी मूवी ‘शहजादा’ (Shehzada) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मूवी में कार्तिक के अलावा कृति सेनन और परेश रावल अहम भूमिका निभा रहे है. शहजादा की टक्कर शाहरुख खान की फिल्म पठान से है, जो अभी तक सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ चल रही है. ऐसे में ‘शहजादा’ का जादू दर्शकों पर चल पाता है या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा. फिलहाल ट्विटर पर इसे फिल्म आलोचक और यूजर्स इसे अलग-अलग रिव्यूज दे रहे है.

जानिए लोगों को कैसी लगी फिल्म शहजादा

पिछले साल कार्तिक की मूवी ‘भूल भुलैया’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंड़े गाड़ दिए थे. अब शहजादा से भी मेकर्स यही उम्मीद कर रहे है. ट्विटर पर यूजर्स इसपर अलग-अलग रिव्यू दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, सॉलिड फैमिली एंटरटेनर. कार्तिक आर्यन एक शानदार सीटीमार की भूमिका में है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, शहजादा फिल्म एवरेज है. टाइम पास फिल्म कार्तिक आर्यन के काम ओवरएक्टिंग है. कृति सनेन एकदम मस्त है.


जानें फिल्म समीक्षक क्या बोले?

टीवी-रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने फिल्म शहजादा के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, शहजादा एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और संगीत से लेकर मनोरंजन की खुराक का एक अद्भुत मिश्रण है. कार्तिक आर्यन और कृति सनेन 2023 की पहली फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. उन्होंने इसे 4 स्टार दिया है. दक्षिण एशियाई फिल्म समीक्षक उमैर संधू फिल्म शहजादा को उन्होंने रिव्यू देते हुए लिखा, ओवरसीज सेंसर बोर्ड से पहला रिव्यू शहजादा. डेविड धवन की सभी फ़िल्मों और अला वैकुंठप्रेमुलू का मिश्रण. कार्तिक आर्यन का प्रदर्शन औसत है और कृति सेनन सिर्फ एक शो पीस है. कुल मिलाकर एक औसत मास मसाला फ्लिक.


शहजादा ऑनलाइन लीक

बता दें कि कार्तिक आर्यन की शहजादा अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म अला वैकुंठप्रेमुलू की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. वहीं, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही मूवी पायरेसी का शिकार हो गई. फिल्म विभिन्न टोरेंट साइट्स जैसे Filmyzilla, Movierulz, Telegram, Tamilrockers, और अन्य पर फ्री में HD डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

Also Read: Shehzada Leaked Online: ‘शहजादा’ के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >