आज शनिवार के दिन शनि ग्रह के प्रतीक श्री Shani Shingnapur मंदिर का करें दर्शन

Shani Shingnapur Temple Visit: शनि महाराज का सर्वप्रसिद्ध मंदिर शनि शिंगणापुर (Shani Shingnapur Mandir) महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर नामक जिले में एक छोटे से गांव में स्थित है. जिसके बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां रहने वाले लोगों की रक्षा स्वयं शनि भगवान करते हैं.

Shani Shingnapur Temple Visit: शनि शिंगनापुर मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है. यह मंदिर भगवान शनि के लिए प्रसिद्ध है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे आज भी यहां एक काले पत्थर में निवास करते हैं. यह मंदिर हर साल बड़ी मात्र में भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करता है. शनि शिगनापुर मंदिर के प्रति लोगों का विश्वास इतना मजबूत है कि यहां गाँव के किसी भी घर में दरवाजे और ताले का इस्तेमाल नहीं करता.

शनि शिंगणापुर कहां स्थित है?

शनि महाराज का सर्वप्रसिद्ध मंदिर शनि शिंगणापुर (Shani Shingnapur Mandir) महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर नामक जिले में एक छोटे से गांव में स्थित है. जिसके बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां रहने वाले लोगों की रक्षा स्वयं शनि भगवान करते हैं.

शनि शिंगणापुर में क्या खासियत है?

शनि शिंगणापुर ( Shani Shingnapur ) की सबसे ख़ास बात यह है कि इस गाँव की रक्षा स्वयं शनिदेव करते हैं. यहाँ रहने वाले लोग सोना, चांदी व कीमती चीजों के लिए लॉकर या तिजोरी अपने घरों में नहीं रखते हैं. यहाँ लोगों के घरों में कुण्डी या ताला तक नहीं लगाया जाता फिर दरवाजे होने का तो सवाल ही नहीं उठता. साथ ही बताते चलें कि इस गाँव में कभी कोई चोरी नहीं होती. ऐसा माना जाता है कि जो भी यहाँ चोरी करता है उसे स्वयं शनिदेव सज़ा देते हैं.

शिंगणापुर मंदिर की कहानी

शिंगणापुर (Shingnapur) में स्थापित शनि देव (Shani Dev) का मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक तो है परन्तु बहुत कम लोग इसकी मंदिर के अस्तित्व के पीछे का रहस्य जानते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्या है इस मंदिर के अस्तित्व में आने का रहस्य.

कहानी कुछ इस प्रकार है कि इस गाँव में आज से करीब 200 साल पहले यहाँ मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी. उसी दौरान एक काले रंग की पत्थर रूपी मूर्ति पानी में बहते हुए एक बेर के वृक्ष के पास आकर अटक गई.

जब बाढ़ का पानी कम होने पर गाँव के लोग मवेश चराने के लिए बाहर निकले तो उन्होंने वह काले रंग की मूर्ति को देखा. जैसे ही उस मूर्ति को एक छड़ी के माध्यम से स्पर्श करने का प्रयास किया गया उसमें से रक्त बहने लगा. बहता हुआ रक्त देख लोग वहां से डर के भाग निकले. भय खाये हुए लोगों ने जाकर पूरे गाँव में इस घटना की जानकारी दी. रक्त बहने वाली उस काली मूर्ति को देखने के लिए गाँव के सभी लोग उसके निकट आ गए.

माना जाता है कि उसी रात एक व्यक्ति के स्वप्न में शनि देव दिखाई दिए थे उन्होंने उस मूर्ति को एक मंदिर में स्थापित करने का आदेश दिया था. अगले ही दिन शनिदेव के स्वप्न को सच में बदलने के लिए गाँव वाले बैलगाड़ी लेकर उस मूर्ति के निकट पहुंचे. सभी ने बहुत प्रयास किये परन्तु वह मूर्ति टस से मस न हुई. इसके बाद दोबारा उस रात को शनिदेव ने स्वप्न में आकर कहा था कि जो भी सगे मामा-भांजे हो वे ही इसे उठा सकते हैं. इस निर्देश के बाद बड़ी ही आसानी से इस मूर्ति को उठाकर स्थापित कर दिया गया.

मूर्ति पर आज तक नहीं पड़ी किसी की छाया

यह मूर्ति एक खुले आसमान के नीचे रखी गई है. इस मूर्ति की उत्तर दिशा में एक नीम का वृक्ष है लेकिन उस वृक्ष की एक भी डाली की छाया इस मूर्ति पर आज तक नहीं पड़ी. छाया पड़ने से पहले ही वह डाली खुद-ब-खुद टूट कर गिर जाती है. जिस छड़ी से इस मूर्ति को स्पर्श किया गया था उसके कारण मूर्ति में घाव रूपी छेद हो गया था जो कि आज तक बना हुआ है.

शनि शिंगनापुर मंदिर में दर्शन मात्र से शनि दोष की होती है समाप्ति

जयेष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि जो भी व्यक्ति शनि के प्रकोप जैसे शनि की ढैय्या या साढ़े साती से पीड़ित हैं उन्हें शनि जयंती पर शनि शिंगनापुर मंदिर में जाकर दर्शन अवश्य करने चाहिए. शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं इसलिए यदि कोई दोष से पीड़ित व्यक्ति विधि पूर्वक शनिदेव की पूजा अर्चना करता है तो उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं.

शनि शिंगणापुर में महिलाओं के लिए प्रवेश नियम

यह बात आपको हैरान कर देने वाली है कि महिलाओं को 400 से अधिक वर्षों के लिए मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी. लेकिन 8 अप्रैल 2016 में इस परंपरा के खिलाफ विरोध किये जाने के बाद इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को अनुमति मिली है.

श्री शनेश्वर देवस्थान प्रसादालय

श्री शनेश्वर देवस्थान ट्रस्ट यहां मंदिर के पास स्थित है जो यहां आने भक्तों के लिए हाइजेनिक भोजन प्रदान करता है. इस कैंटीन में कूपन उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं. यहां एक हजार से अधिक लोग एक साथ भोजन कर सकते हैं.

शनि शिंगणापुर कैसे पहुंचे? भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक शनि शिंगनापुर महाराष्ट्र के तीर्थ स्थल शिरडी से 70 किमी दूरी पर स्थित है. शिरडी से शनि शिंगनापुर जाना सबसे आसान हैं. साईं आश्रम के सामने शनि शिंगणापुर जाने के लिए सुबह 4 बजे से ट्रेवल और टैक्सी वालों की लाइन लग जाती है. शेयर गाड़ी में 120 रूपये प्रति सवारी, ऑटो में 250 रूपये प्रति सवारी, टेम्पो ट्रेवलर 100 रूपये प्रति व्यक्ति और पर्सनल गाड़ी नॉन एसी 1200 और एसी 1500 रूपये में मिलती है.

शनि शिंगणापुर कैसे पहुंचे?

भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक शनि शिंगनापुर महाराष्ट्र के तीर्थ स्थल शिरडी से 70 किमी दूरी पर स्थित है. शिरडी से शनि शिंगनापुर जाना सबसे आसान हैं. साईं आश्रम के सामने शनि शिंगणापुर जाने के लिए सुबह 4 बजे से ट्रेवल और टैक्सी वालों की लाइन लग जाती है. शेयर गाड़ी में 120 रूपये प्रति सवारी, ऑटो में 250 रूपये प्रति सवारी, टेम्पो ट्रेवलर 100 रूपये प्रति व्यक्ति और पर्सनल गाड़ी नॉन एसी 1200 और एसी 1500 रूपये में मिलती है.

वायु मार्ग से शनि शिंगनापुर कैसे पहुंचे?

शनि शिंगनापुर से 82 किमी की दूरी पर शिर्डी इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित है. भारत के सभी प्रमुख शहरों से शिर्डी के लिए फ्लाइट उपलब्ध है. यदि आपके शहर से शिर्डी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है तो आप शनि शिंगनापुर से 90 किलोमीटर दूर औरंगाबाद एयरपोर्ट, 144 किलोमीटर दूर नासिक एयरपोर्ट या 161 किलोमीटर दूर पुणे एयरपोर्ट आ सकते है. यहाँ से आप बस या टैक्सी के जरिये शनि शिंगनापुर पहुँच सकते है.

ट्रेन से शनि शिंगनापुर कैसे पहुंचे?

शनि शिंगनापुर में रेलवे स्टेशन नहीं है. शनि शिंगनापुर से राहुरी 32 किमी, अहमदनगर 35 किमी दूर, श्रीरामपुर 54 किमी दूर और शिरडी रेलवे स्टेशन 85 किमी की दूरी पर हैं. देश के कई शहरों से इन रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन उपलब्ध हैं. यहाँ से बस, टैक्सी या ऑटो से शनि शिंगनापुर पहुँचा जा सकता है.

सड़क मार्ग से शनि शिंगणापुर कैसे पहुंचे?

शनि शिंगणापुर देश के सभी शहरों से सड़क मार्ग के द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. शिर्डी और शनि शिंगणापुर के दर्शन के लिए महाराष्ट्र और आस पास के अन्य राज्यों से एसी और नॉन एसी बसें चलती है. आप इन बसों से शनि शिंगणापुर पहुचकर सुबह शनि शिंगणापुर और शाम तक साईं बाबा के दर्शन करके रात को अपने शहर के लिए वापस बस पकड़ सकते है. शनि शिंगनापुर पहुचने से पहले मार्ग में कई गन्ने के रस वाले मिलते है, उनका बैल जोतकर निकला गन्ने का रस जरुर पीजियेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >