Bedhadak: शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म नहीं हुई डिब्बाबंद, करण जौहर ने शेयर किया अपडेट

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म के दो लीड एक्टर्स के साथ शनाया की एक तस्वीर साझा करते हुए निर्देशक ने कहा कि फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है. वह यहीं नहीं रुके.

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की पहली फिल्म बेधड़क के डिब्बाबंद होने की खबरें थी. इन अफवाहों के बीच करण जौहर फिल्म की शूटिंग के बारे में एक दिलचस्प अपडेट लेकर आए हैं. निर्माता ने यह स्पष्ट किया कि हाल की रिपोर्टों के विपरीत फिल्म को स्थगित नहीं किया गया है. संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया, गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य के साथ अपनी पहली फिल्म के लिए तैयार थी और इस साल फिल्म की धमाकेदार घोषणा की गई. शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म के घोषणा पोस्टर में शनाया, गुरफतेह और लक्ष्य को दिखाया गया है.

करण जौहर ने शेयर किया अपडेट

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म के दो लीड एक्टर्स के साथ शनाया की एक तस्वीर साझा करते हुए निर्देशक ने कहा कि फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है. वह यहीं नहीं रुके. करण ने खुलासा किया कि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म को बैक बर्नर पर रखे जाने की खबरें वायरल होने के बाद करण का ये पोस्ट सामने आया है. करण ने लिखा, “@shanayakapoor02 @gurfatehpirzada @itslakshya अगले साल स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार है! शूटिंग अगले साल की पहली छमाही में शुरू होगी !!!!! #बेधड़क!!!!”

पोस्टर पर जमकर कमेंट्स कर रहे लोग

करण जौहर ने बेधड़क के शूट अपडेट के बारे में शेयर किया, सेलेब्स ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. अनिल कपूर, संजय कपूर, सुनीता कपूर, श्वेता बच्चन, अनैता श्रॉफ अदजानिया और अन्य ने कमेंट सेक्शन में इमोटिकॉन्स छोड़े. प्रशंसकों ने शनाया, लक्ष्य और गुरफतेह को इस नये सफर को लेकर बधाई दी. तीनों एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन शशांक खेतान करेंगे.

कौन हैं लक्ष्य लालवानी?

हालांकि लक्ष्य लालवानी दोस्ताना 2 के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे और बेधड़क में भी नजर आएंगे. लक्ष्य ने कुछ टेलीविजन शो में भी अभिनय किया है. बता दें कि लक्ष्य ने पोरस में भी मुख्य भूमिका निभाई थी. उन्हें टीवी शो परदेस में है मेरा दिल में भी देखा गया था. इन दो टेलीविजन शो के अलावा, लक्ष्य प्यार तूने क्या किया और अधूरी कहानी हमारी का हिस्सा थे.

Also Read: Bigg Boss फेम अरमान कोहली की मुश्किलें बढ़ीं, खुलेगा 8 साल पुराना केस, जानें क्या हैं पूरा मामला
गुरफतेह पीरजादा इस फिल्म में आ चुके हैं नजर

लक्ष्य लालवानी की तरह गुरफतेह पीरजादा ने बेधड़क से पहले अपने करियर में अभिनय प्रोजेक्ट्स किये हैं. अभिनेता को कियारा आडवाणी और आकांक्षा रंजन कपूर के साथ गिल्टी में देखा गया था. वह निर्देशक अमित खन्ना की फ्रेंड्स इन लॉ और हम भी अकेले तुम भी अकेले का हिस्सा रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >