राज कुंद्रा मामले में शमिता शेट्टी का छलका दर्द, कहा- बिना गलती के किया गया ट्रोल'

शमिता शेट्टी 'बिग बॉस 15' में अपना जलवा दिखा रही हैं. बिग बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले शमिता ने राज कुंद्रा मामले में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें बेवजह ट्रोल किया गया था.

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) बिग बॉस ओटीटी में अपना दमखम दिखाने के बाद ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में एंट्री कर ली है. शमिता बिग ने बॉस ओटीटी में स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी बनाकर रखा. वहीं घर में जाने से पहले शमिता ने राज कुंद्रा मामले में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए पहली बार यह बहुत मुश्किल था क्योंकि स्थिति बहुत अलग थी. दुर्भाग्य से मेरी बिना किसी गलती के मुझे भारी ट्रोल किया जा रहा था.’

उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि राज के जेल में जाने के बाद से स्थिति खराब होनी शुरू हो गई. जो लोग हमारे लिए अच्छा बोलते थे, वे नकरात्मक बात करने लगे. शमिता ने कहा कि मेरे लिए ये सब बहुत मुश्किल और काफी अलग परिस्थिति थी. ऐसा कभी हमने अनुभव नहीं किया. वहीं इस मामले में उन्हें ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा था. ये दुखद इसलिए था, क्योंकि बिना किसी गलती के ही उन्हें ट्रोल किया गया.

शमिता शेट्टी ने कहा, ‘अचानक हुए इस घटना से मेरे परिवार और मुझे लगा कि खुद को घर में बंद कर लेना ही बेहतर होगा, लेकिन मैं हार नहीं मानना चाहती थी. लड़ना चाहती थी. जिसके कारण मैं बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी और हार नहीं माना.

Also Read: Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी सलमान खान के शो में लगाएंगी एंटरटेनमेंट का तड़का, राकेश बापट को कर रही हैं डेट!

हाल ही में शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी. जहां वे काफी स्ट्रांग नजर आई थी. वे बिग बॉस ओटीटी में टॉप 3 में शामिल हुईं. दर्शकों की वोटिंग के आधार पर वे तीसरे नंबर पर रहीं थी. अब शमिता बिग बॉस 15 में नजर आ रही हैं.

बिग बॉस 15 में शमिता ने धमाकेदार एंट्री की थी. उन्होंने पॉपुलर सॉन्ग “शरारा” पर डांस भी किया था. इस दौरान अदाकारा गोल्डन गाउन पहनी नजर आई थीं. एक्ट्रेस बिग बॉस की स्ट्रांग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं.

आपको बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था. वे करीब एक महीने जेल में रहे थे. जिसके बाद उन्हें बेल मिल गई थी. राज के यूं जेल चले जाने से शिल्पा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

Also Read: राकेश बापट ने लेडी लव शमिता के साथ शेयर किया रोमांटिक VIDEO, शिल्पा ने यूं दिया रिएक्‍शन

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >