राजकीय सम्मान के साथ साहिबगंज के मुनिलाल घाट पर आज होगी शहीद कुंदन की अंत्येष्टि

साहेबगंज : गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए कुंदन कुमार ओझा का पार्थिव शरीर आज साहेबगंज स्थित डिहारी गांव पहुंचा. जहां सेना के जवानों ने इन्हें सलामी दी. इसके बाद इनके पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि के लिए मुनिलाल श्मशान घाट ले जाया जा रहा है. राजकीय सम्मान के साथ इनकी अंत्येष्टि की जायेगी.

साहेबगंज : गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए कुंदन कुमार ओझा का पार्थिव शरीर आज साहेबगंज स्थित डिहारी गांव पहुंचा. जहां सेना के जवानों ने इन्हें सलामी दी. इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. इस दौरान परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था. पूरे गांव में शोक की लहर है.

राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

रामगढ़ व दानापुर कैंट से आये सेना के जवानों ने शहीद कुंदन को सलामी दी. इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए इनका पार्थिव शरीर रखा गया. इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि के लिए इनके पार्थिव शरीर को मुनिलाल श्मशान घाट ले जाया जा रहा है.

Posted by : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >