Shah Rukh Khan ने मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को बताया ‘मस्ट वॉच’, बोले-फिल्म में महारानी लगती हैं रानी मुखर्जी

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे देखने के बाद, शाहरुख खान रानी मुखर्जी के फैन हो गए हैं. उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की. एसआरके ने कहा, वह पूरी फिल्म में एक महरानी की तरह लगती हैं. ये मूवी सबको जरूर देखनी चाहिए.

पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान इन-दिनों सातवें आसमान पर है. अभिनेता ने सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर चार साल बाद जोरदार वापसी की थी. फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, पठान न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि फैंस का दिल भी जीत रही है. खैर, अब सभी की निगाहें शाहरुख खान की कुछ कुछ होता है की को-स्टार रानी मुखर्जी पर टिकी हैं, क्योंकि उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे रिलीज होने वाली है. ऐसा लगता है कि किंग खान ने फिल्म देखी और वह इस शानदार फिल्म के लिए रानी और पूरी टीम की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक पाए.

शाहरुख खान ने की रानी मुखर्जी की तारीफ

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी की तारीफ की. यह फिल्म एक मां के संघर्ष की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए एक विदेशी देश की सरकार से लड़ती है. ट्रेलर ने ही लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे और फिल्म के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा था. किंग खान भी एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं रुके और उन्होंने मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे की पूरी टीम के जबरदस्त प्रयास को हाईलाइट किया. किंग खान ने कहा, “मेरी रानी केंद्रीय भूमिका में उतनी ही चमकती है, जितनी केवल एक रानी कर सकती है”. पठान स्टार ने भी इस फिल्म को मस्ट-वॉच कहा.


शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार पठान में देखा गया था, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया. उनके पास तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की डंकी है. फिल्म के सेट से कई फोटोज लीक हुई है. जिसने फैंस के दिलों में एक्साइटेड बढ़ा दिया है. इसके अलावा शाहरुख के पास नयनतारा के साथ एटली का जवान भी है.

Also Read: Mrs Chatterjee Vs Norway Review: मां के साहस और संघर्ष की दिल छू लेने वाली इस कहानी में, दमदार है रानी मुखर्जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >