पठान का रियल कलेक्शन कितना है? यूजर के सवाल का शाहरुख खान ने दिया परफेक्ट जवाब, बोले- 5000 करोड़...

शाहरुख खान ने आस्क एसआरके के सेशन कई मजेदार सवालों के जवाब दिए. ''पठान'' की सफलता को लेकर एक प्रशंसक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, ‘फिल्म की कामयाबी और उसे मिल रहे प्यार को अभी भी महसूस कर रहा हूं भाई.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों सातवें आसमान पर है. शाहरुख की फिल्म ”पठान” बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाए हुए है. किंग खान इसकी सफलता का जश्म मना रहे है और इसका आनंद उठा रहे है. मूवी ने दुनियाभर में 729 करोड़ रुपये की कमाई बटोर ली है. शाहरुख के अलावा मूवी में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण है. इन सबके बीच एक्टर ने टि्वटर पर “आस्क एसआरके” सेशन रखा, जिसमें उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया.

शाहरुख ने फिल्म की कामयाबी को लेकर कही ये बात

शाहरुख खान ने आस्क एसआरके के सेशन कई मजेदार सवालों के जवाब दिए. ”पठान” की सफलता को लेकर एक प्रशंसक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, ‘‘फिल्म की कामयाबी और उसे मिल रहे प्यार को अभी भी महसूस कर रहा हूं भाई. #पठान.’’ ”पठान” की सफलता को लेकर पत्नी गौरी खान की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, ‘‘वह बहुत खुश हैं. पूरा परिवार मेरे लिए बहुत खुश है.’’

एक यूजर ने पूछा मजेदार सवाल

वहीं, एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा, तुम इस तरह हीरो का रोल करोगे या कभी फिल्म में हीरो और हीरोइन के फॉदर बनने का प्लान है. इसपर एक्टर ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, तुम बाप बनो…मैं हीरो ही ठीक हूं. एक यूजर ने उनसे पूछा, पठान का रियल कलेक्शन कितना है. इसपर एक्टर ने जवाब में लिखा, 5000 करोड़ प्यार. 3000 करोड़ तारीफ. 3250 करोड़ हग…2 बिलियन स्माइल और अभी गिनती जारी है. तेरा अकाउंटेंट क्या बता रहा है.


पठान का टोटल कलेक्शन 

यश राज फिल्म्स के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में (हिंदी में 13.50 करोड़ रुपये, डब वर्जन से 50 लाख रुपये) 14 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसने देश में दस दिनों में कुल 453 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने विदेश में अब तक 276 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसने दुनियाभर में कुल 729 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >