Eid 2023: ShahRukh Khan ने फैंस को दी ईदी, मन्नत के बाहर आकर दी मुबारकबाद, फैंस बोले- देखो चांद आया

शाहरुख खान हर साल की तरह इस बार भी फैंस से ईद पर मिले. मानव मंगालानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस पहने दिख रहे है. किंग खान के वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

Shah Rukh Khan On Eid 2023: हर साल ईद के मौके पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने चाहने वालों को ईदी देते है. शाहरुख अपने घर मन्नत के बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करते है. इस बार भी सुबह से ही फैंस मन्नत के बाहर जमा हो गए थे, ताकि वो किंग खान का दीदार कर पाए. लंबे इंतजार के बाद एक्टर ने फैंस से रूबरू हुए. साथ ही उन्हें ईद पर बधाई भी दी. उनका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान ने ईद पर फैंस को दी बधाई

शाहरुख खान हर साल की तरह इस बार भी फैंस से मिले. मानव मंगालानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस पहने दिख रहे है. सुपरस्टार हमेशा की तरह डैशिंग और हैंडसम लग रहे है. अपने घर मन्नत के बालकनी से अपने चाहने वालों का वो अभिवादन करते दिख रहे है. इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

यूजर्स बोले-देखो चांद आया

शाहरुख खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, देखो चांद आया. एक यूजर ने लिखा, क्या बात है. एक यूजर ने लिखा, किंग खान आ गए. एक यूजर ने लिखा, जलवा है भाई का. वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान पिछली बार फिल्म पठान में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दी थी. पठान से एसआरके ने चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी की थी. फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही. अब शाहरुख खान के पास नयनतारा के साथ एटली का जवान भी है. यह फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है.

Also Read: IMDb Most Awaited Indian Movies की लिस्ट से गायब दिखी सलमान खान की मूवी Tiger 3, गदर 2 के लिए बेताब दिखे फैंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >