सरायकेला के युवक की तालाब में डूबने की आशंका, स्थानीय गोताखोर तलाशी में जुटे

जानकारी के मुताबिक युवक जमशेदपुर सोनारी के रहने वाला 18 वर्षीय राजु मंडल उर्फ (पंचु) है. वह उरमाल स्थित उदित मंडल के घर अपनी भांजी की जन्मदिन पर आया था.

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के उरमाल गांव के तालाब में एक युवक नहाने के दौरान पानी में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है. तालाब में डूबने की सूचना पर चौका पुलिस एवं आस-पास के लोग पहुंचे और मामले की जानकारी ली. देर शाम तक जब डूबे युवक का पता नहीं चलने पर स्थानीय व जमशेदपुर के गोताखोर को बुलाकर तालाब में खोजबीन किया जा रहा है. हालांकि अब तक गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिली है.

जानकारी के मुताबिक युवक जमशेदपुर सोनारी के रहने वाला 18 वर्षीय राजु मंडल उर्फ (पंचु) है. वह उरमाल स्थित उदित मंडल के घर अपनी भांजी की जन्मदिन पर आया था. बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नहाने के लिए तालाब में गया था. उसके बाद वह वापस नहीं आया. जिसके बाद से उसके तालाब में डूबने की संभावना जतायी जा रही है.

Also Read: सरायकेला-खरसावां : कुचाई में झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड समिति का पुनर्गठन, संगठन को मजबूत करने पर जोर
जमशेदपुर से आया गोताखोर

दिन के डेढ़ बजे सोनारी का युवक राजू मंडल नहाने के दौरान तालाब में डूब गया. दिन के करीब तीन बजे परिजनों को इसकी सूचना मिली. उसके बाद चौका पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार टुडू, मुखिया भीम सिंह मुंडा समेत आस-पास के ग्रामीण तालाब पहुंचे व मामले की जानकारी ली. चौका पुलिस ने जमशेदपुर से गोताखोर मंगाकर तालाब में डूबे युवक की खोजबीन कर रहे हैं. हालांकि देर शाम तक युवक नहीं मिला था.

अपनी भांजी का बर्थडे मनाने के बाद बस से अपने माता-पिता को भेजा घर

राजू मंडल मंगलवार को चौका के उरमाल गांव अपनी भांजी का जन्मदिन मनाने परिवार के साथ आया था. जन्मदिन मनाने के बाद बुधवार की सुबह बस से अपने माता-पिता को राजू मंडल ने जमशेदपुर भेज दिया. उसके बाद दिन के करीब डेढ़ बजे तलाब नहाने गया इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >