Satyaprem Ki Katha Movie Review: कार्तिक-कियारा की फिल्म है ब्लॉकबस्टर एंटरटेनिंग, फैंस बोले- फुल पैसा वसूल

Satyaprem Ki Katha Movie Review: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फैंस को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है. वो अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. यहां देखिये…

Satyaprem Ki Katha Movie Review: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha Film) सिनेमाघरों में आखिरकार रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखा जा रहा है. इसमें कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर धमाल मचा रही है. इससे पहले स्टार्स सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में एक साथ नजर आये थे. समीर विद्वांस की ओर से निर्देशित फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक और कियारा के अलावा शिखा तलसानिया, सुप्रिया पाठक, रितु शिपुरी और मेहरू शेख जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में है.

सत्यप्रेम की कथा का दर्शकों ने किया रिव्यू

सत्यप्रेम की कथा जैसे ही रिलीज हुई. फिल्म देखने गये ऑडियंस के रिएक्शन सामने आने लगे. सभी को कियारा और कार्तिक की जोड़ी एक बार फिर ब्लॉकबस्टर लग रही है. साथ ही कहानी भी काफी एंटरटेन कर रही है. एक यूजर ने लिखा, ”#SatyaPremKiKatha के बारे में बहुत अच्छी बातें सुन रहा हूं… आपको एक और सुपर सफल ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं साजिद भाई #साजिदनाडियाडवाला @वर्डानाडियाडवाला @NGEMovies पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, कार्तिक आर्यन टॉप ओपनिंग के लिए जाने जाते हैं और वो ये साबित भी कर के ही रहेंगे.


https://twitter.com/jawanhaitu/status/1674165566221996032
फैंस ने फिल्म को बताया शानदार

सत्यप्रेम की कथा की कहानी बताते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा ”#SatyaPremKiKatha…एक प्यारी प्रेम कहानी जिसका दिल सही जगह पर है. पूरी तरह से प्यार किया, जबरदस्त..धमाकेदार @TheAaryanKartik @advani_kiara मज्जा आवी गई टीम”. एक फैन ने लिखा, ”#SatyaPremKiKatha मनोरंजन और प्रेम के स्वाद से भरपूर भावनाओं पर आधारित है. कुछ सीन्स पिता-पुत्र के कमजोर समीकरणों की तरह हमारे दिलों को पिघला देते हैं.. @TheAaryanKartik उनके भावों ने इसे शानदार ढंग से प्रस्तुत किया. @advani_kiara यहां फिर से शानदार लग रहा है”.


Also Read: SatyaPrem Ki Katha Fees: कार्तिक आर्यन को फीस के रूप में मिली तगड़ी रकम, इस स्टार के हाथ लगा सबसे कम पैसा
पहले इन इतना कमा सकती है फिल्म

ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने इंस्टाग्राम पर भविष्यवाणी की कि सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से 9 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग करने की संभावना है. “बॉक्स ऑफिस भविष्यवाणी – #SatyaPremKiKatha दिन 1 – (गुरुवार) 7 -9 करोड़ नेट। 4 दिनों का सप्ताहांत – ₹ 40-45 करोड़ नेट (यदि बातचीत सकारात्मक रही). पार WOM से नीचे – ₹ 25-30 करोड़ सप्ताहांत.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >