Satyaprem Ki Katha Trailer: कियारा- कार्तिक की फिल्म का ट्रेलर आउट, दोस्ती, प्यार, शादी और फिर… देखें VIDEO

काफी लंबे इंतजार के बाद आज फिल्म सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर रिलीज हो गया. फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को काफी पसन्द आएगी. मूवी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी.

Satyaprem Ki Katha Trailer: फाइनली कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज था और ट्रेलर देखने के बाद फिल्म का इंतजार फैंस करने लगे. इससे पहले कार्तिक-कियारा की जोड़ी ने भूल भुलैया 2 में काम किया था. वहीं, इस ट्रेलर में एक्टर एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसे शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिल रही. अचानक से उसकी जिंदगी में कियारा आ जाती है.

क्या है सत्यप्रेम की कथा के ट्रेलर में?

फिल्म सत्यप्रेम की कथा के ट्रेलर की शुरूआत में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी से फ्लर्ट करते है और उनसे उनके बॉयफ्रेंड के बारे में पूछते है. जबकि अगले सीन में कार्तिक अपने घर का सारा काम करते दिखते है. उसके बाद एक्टर के प्यार में कियारा पड़ जाती है और फिर दोनों की शादी हो जाती है. ट्रेलर में कियारा और कार्तिक की केमिस्ट्री और उनकी प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है, बीच-बीच में कुछ इमोशनल क्षण भी दिखाई देते हैं. इसमें शादी के बाद होने वाली दिक्कतों को दिखाया गया है. देखने में ऐसा लगता है कि कियारा के मन में कुछ ऐसा है जो उसे अन्दर से परेशान कर रहा है. फिल्म देखने में काफी एंटरटेनिंग लग रही है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के अलावा फिल्म सत्यप्रेम की कथा में राजपाल यादव, सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, निरमित सावंत और शिखा तलसानिया भी हैं. सुप्रिया पाठक और गजराज, कार्तिक के माता-पिता के किरदार में नजर आ रहे है. बता दें कि मूवी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी.

फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए कार्तिक आर्यन ने ली तगड़ी फीस

कार्तिक आर्यन पिछली बार कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. ऐसे में कार्तिक और मेकर्स को मूवी से काफी उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए 25 करोड़ की तगड़ी फीस ली है. बता दें कि इसमें उनके किरदार का नाम सत्यप्रेम अग्रवाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >