EPFO Recruitment 2023: ग्रेजुएट और 12वीं पास के लिए निकली बंपर पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

EPFO Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: 12वीं और ग्रेजुएशन पास कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है.कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सामाजिक सुरक्षा सहायक और स्टोनोग्राफर के पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

EPFO Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, ईपीएफओ ने एसएसए और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक साइट epfindia.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सामाजिक सुरक्षा सहायक के 2674 और स्टेनोग्राफर के कुल 185 रिक्त पदों को भरा जाएगा. अभ्यर्थी 27 और 28 अप्रैल तक अपने आवेदन में करेक्शन भी कर सकते हैं.

EPFO Recruitment 2023:  भर्ती के लिए योग्यता

सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार ने किसी भी विषय से ग्रेजुएशन किया हो. साथ ही उन्हें 35 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग या 30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए. 

वहीं स्टेनोग्राफर पद के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं. उन्हें डिक्टेशन 10 मिनट 80 शब्द प्रति मिनट. ट्रांसक्रिप्शन 50 शब्द प्रति मिनट इंग्लिश और 65 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग आती हो. दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है. 

EPFO Recruitment 2023:  चयन प्रक्रिया

सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट पद के लिए के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट देना होगा. वहीं स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा के साथ ही स्टेनो स्किल टेस्ट देना होगा. 

EPFO Recruitment 2023:  कैसा होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा एवं कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के आधार पर होगा. स्टेनोग्राफर पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट की जगह स्टेनो स्किल टेस्ट होगा.

EPFO Recruitment 2023:  सैलरी

सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट -लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये

स्टेनोग्राफर – लेवल 4 के तहत 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >