बंगाल में पुलिस कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के लिए बने नए पैनल को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया खारिज

वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रुटमेंट बोर्ड ने तीन फरवरी 2019 को 8419 कांस्टेबलों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की थी. इसके आधार पर 8 अगस्त 2019 को लिखित परीक्षा हुई. 15 अक्तूबर 2020 को नियुक्ति पैनल प्रकाशित किया गया. इसके बाद 10 मार्च 2021 को एसएटी के समक्ष मामला दायर किया गया.

पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम व न्यायाधीश हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने राज्य में पुलिस के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए बनाये गए नए पैनल को रद्द कर दिया है और पुराने पैनल को ही वैध करार देते हुए उसके आधार पर नियुक्ति करने का आदेश दिया है. कांस्टेबलों की नियुक्ति के लिए 24 फरवरी 2022 को पैनल प्रकाशित किया गया था. खंडपीठ ने कहा कि इस नए पैनल की बजाय 26 मार्च 2021 को प्रकाशित पैनल के आधार पर ही कांस्टेबल पद पर नियुक्तियां करनी होंगी. नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा में एससी, एसटी व अन्य आरक्षित श्रेणी के कई अभ्यर्थियों ने सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की तुलना में अधिक नंबर प्राप्त किए हैं. उनको सामान्य श्रेणी के रूप में मान्यता देनी होगी. राज्य के कानून में भी ऐसा नियम है.

हालांकि, पुराने पैनल को चुनौती देते हुए कुछ सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों ने स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (एसएटी) में मामला किया था और एसएटी ने आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को साधारण श्रेणी की तालिका से हटा कर आरक्षित श्रेणी की तालिका में शामिल करने का निर्देश दिया. एसएटी के इस फैसले को चुनौती देते हुए आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए एसएटी के फैसले को रद्द कर दिया और पुराने पैनल के अनुसार कांस्टेबलों की नियुक्ति करने का आदेश दिया.

Also Read: बंगाल : मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, कोलकाता पुलिस में 2500 कांस्टेबल की होगी भर्ती

क्या है मामला

वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रुटमेंट बोर्ड ने तीन फरवरी 2019 को 8419 कांस्टेबलों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की थी. इसके आधार पर आठ अगस्त 2019 को लिखित परीक्षा हुई और 15 अक्तूबर 2020 को नियुक्ति के लिए पैनल प्रकाशित किया गया. इसके बाद 10 मार्च 2021 को नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसएटी के समक्ष मामला दायर किया गया. 28 जनवरी 2022 को एसएटी ने आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को साधारण श्रेणी की तालिका से हटा कर आरक्षित श्रेणी की तालिका में शामिल करने का निर्देश दिया और भर्ती बोर्ड से चार सप्ताह के अंदर नया पैनल प्रकाशित करने का आदेश दिया.

एसएटी के इस फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी और हाइकोर्ट ने एसएटी के फैसले को रद्द कर दिया. जानकारी के अनुसार, द्वितीय पैनल के अनुसार, जिन कांस्टेबलों की नियुक्ति हुई है, उसमें से 137 लोगों की नौकरी जा सकती है. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इनकी नौकरियां रद्द ना करते हुए कहीं और नियुक्त किया जाये. इस पर राज्य की ओर से बताया गया है कि अभी भी 200 कांस्टेबल के पद रिक्त हैं, ऐसे में इन 137 अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने में कोई समस्या नहीं होगी.

Also Read: बंगाल : ग्रुप डी भर्ती मामले में आरोपी प्रसन्ना को जमानत देने से हाईकोर्ट का इंकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >