बड़े पर्दे पर फिर नहीं दिखेगी मुन्ना भाई-सर्किट की जोड़ी! अरशद वारसी ने Munna Bhai 3 पर दिया चौंकाने वाला बयान

मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी को मुन्ना भाई’ पार्ट 3 में देखने का लोग कब से इंतजार कर रहे. हालांकि राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर अपडेट आया है, जिसे जानकर फैंस खुश नहीं होंगे. खबर है कि फिल्म अब नहीं आएगी.

Munna Bhai 3: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) इन दिनों वेब सीरीज असुर 2 (Asur 2) को लेकर खूब तारीफें बटोर रहे हैं. दर्शकों ने अरशद की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. इस बीच सुनने में आ रहा था कि ‘मुन्ना भाई’ पार्ट 3 आने वाला है. इस खबर को जानकर लोग संजय दत्त और अरशद की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो गए थे. हालांकि ऐसा नहीं होनो वाला. ये बात खुद असुर एक्टर ने कही.

नहीं बनेगी मुन्ना भाई 3

मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी को पार्ट 3 में देखने का लोग कब से इंतजार कर रहे. इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा, “शायद मुन्ना भाई नहीं हो पाए. हमारे पास एक निर्देशक है जो इसे बनाना चाहता है, एक निर्माता है जो इसे निर्मित करना चाहता है, एक दर्शक है जो इसे देखना चाहता है, एक्टर है जो इसमें एक्टिंग करना चाहते हैं और फिर भी ऐसा नहीं हो रहा है.”

अरशद वारसी ने कही ये बात

फिल्म के आने में इतना समय क्यों लग रहा है. इसपर अरशद वारसी कहते है, “राजू बेहद परफेक्शनिस्ट हैं. उनके पास 3 स्क्रिप्ट हैं जो बेहतरीन है, लेकिन सबमें कुछ गड़बड़ियां भी हैं. इसलिए, जब तक वह स्क्रिप्ट को लेकर 100-200% आश्वस्त नहीं हो जाते, तब तक वह इसे शुरू नहीं करेंगे.” जब आप उनसे पूछेंगे तो वह हर बार हां कहेंगे, लेकिन ना नहीं कहेंगे. वह कहेंगे ‘मैं कर रहा हूं, एक बार स्क्रिप्ट फिक्स हो जाए ना, मुझे ये पसंद नहीं वो पसंद नहीं’ एक बार जब वह उस स्टेज को पार कर लेंगे, तो वह इसे शुरू कर देंगे.

जॉली एलएलबी 3 को लेकर अपडेट

मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. (2003) और लगे रहो मुन्ना भाई (2006) को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुनील दत्त और बोमन ईरानी ने भी अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार जल्द ही जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका में सीक्वल के लिए वापसी करेंगे. पहले पार्ट से अरशद भी जॉली एलएलबी 3 को ज्वाइन करेंगे. फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >